फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   derector demand the praposal of basick shiksha parishad

काम न आया डिप्टी सीएम का आश्वासन, दो कदम आगे बढ़ी सरकार

Wed, 04 Mar 2020 12:04 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 04 Mar 2020 12:04 AM IST
विज्ञापन
derector demand the praposal of basick shiksha parishad
प्रयागराज। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य एवं कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह के आश्वासन काम न आए और सरकार बेसिक शिक्षा परिषद कार्यालय के लखनऊ स्थानांतरण की दिशा में दो कदम और बढ़ गई। मंगलवार को प्रदेश के शिक्षा निदेशक बेसिक ने अपर शिक्षा निदेशक बेसिक, प्रयागराज को पत्र भेजकर कार्यालय स्थानांतरण की कार्ययोजना मांगी है।
विज्ञापन

24 फरवरी को प्रदेश सरकार के आदेश के बाद महानिदेशक स्कूली शिक्षा ने 29 फरवरी को निदेशक बेसिक शिक्षा को पत्र भेजकर बेसिक शिक्षा परिषद कार्यालय के लखनऊ स्थानांतरण के बारे में कार्ययोजना मांगी थी। महानिदेशक के पत्र के बाद अब निदेशक डॉ. सर्वेंद्र विक्रम बहादुर सिंह ने अपर शिक्षा निदेशक बेसिक प्रयागराज से कार्ययोजना चरणबद्ध तरीके से महानिदेशक के सामने प्रस्तुत करने की बात कही है। पत्र में निदेशक ने कहा है कि बेसिक शिक्षा परिषद कार्यालय स्थानांतरण की कार्ययोजना तैयार करते हुए महानिदेशक स्कूली शिक्षा के समक्ष प्रस्तुत कर अनुमोदन प्राप्त करते हुए कार्यालय स्थानांतरण की प्रक्रिया प्राथमिकता पर कराना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन

वहीं बेसिक शिक्षा परिषद कार्यालय लखनऊ स्थानांतरण की घोषणा के बाद से ही शिक्षा निदेशालय के कर्मचारी एवं शिक्षक लगातार विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। कार्यालय स्थानांतरण के विरोध में विधान परिषद में मामला उठाए जाने पर सरकार की ओर से आश्वासन भी दिया गया था कि इस पर विचार किया जाएगा। इसके बाद भी सरकार की ओर से नए आदेश जारी किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed