{"_id":"69ee7b6d0fee68cb3a08d622","slug":"deputy-director-of-pharmaceutical-company-found-dead-in-hotel-allahabad-news-c-3-ald1020-872721-2026-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: होटल में मृत मिले दवा कंपनी के डिप्टी डायरेक्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: होटल में मृत मिले दवा कंपनी के डिप्टी डायरेक्टर
विज्ञापन
सिविल लाइंस के एक होटल में दवा कंपनी के डिप्टी डायरेक्टर सैबाल मुखर्जी संदिग्ध हालात में मृत पाए गए। वह हाईकोर्ट में मुकदमे की पैरवी के लिए प्रयागराज आए थे। सिविल लाइंस पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
मूलरूप से पश्चिम बंगाल के जाधवपुर साउथ के रहने वाले सैबाल एक नामचीन दवा कंपनी के डिप्टी डायरेक्टर थे। वह मुकदमे की पैरवी करने के लिए प्रयागराज आए थे। शुक्रवार से सिविल लाइंस स्थित एक होटल में ठहरे थे। रविवार को होटल से जाने के लिए कैब बुक कराई थी। चालक ने होटल पहुंचने पर उन्हें कॉल किया लेकिन कॉल रिसीव नहीं हुई। इस पर उसने रिसेप्शन पर जाकर बात की।
जब होटल कर्मियों को कमरे का दरवाजा खटखटाने पर कोई जवाब नहीं मिला, तब दूसरी चाभी से कमरा खोला गया। देखा कि सैबाल बाथरूम में बेसुध पड़े थे। पुलिस उन्हें एसआरएन अस्पताल ले गई। डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसी बीच सैबाल मुखर्जी के अधिवक्ता भी पहुंच गए।
विज्ञापन
सिविल लाइंस थाना प्रभारी रामाश्रय यादव ने बताया कि घटना की जानकारी सैबाल मुखर्जी के घरवालों को दे दी गई है। उनके आने पर शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत का कारण स्पष्ट होगा।