फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Deputy CM Keshav said – it is necessary to take inspiration from history to strengthen democracy.

UP : डिप्टी सीएम केशव बोले- लोकतंत्र की मजबूती के लिए इतिहास से प्रेरणा लेना आवश्यक

Wed, 07 Jan 2026 07:24 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 07 Jan 2026 07:24 PM IST
सार

चंद्रशेखर आज़ाद पार्क स्थित राजकीय पब्लिक लाइब्रेरी में बुधवार को प्रदेश विधानमंडल की पहली बैठक की स्मृति में गौरव बोध कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य रहे। 

विज्ञापन
Deputy CM Keshav said – it is necessary to take inspiration from history to strengthen democracy.
आजाद पार्क स्थित लाइब्रेरी में आयोजित गौरव बोध कार्यक्रम में बोलते डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

उत्तर प्रदेश विधानमंडल दल की पहली बैठक के 139 वर्ष पूरे होने पर बुधवार को आजाद पार्क स्थित राजकीय पब्लिक लाइब्रेरी में गौरव बोध का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि डिप्टी सीएम केशव प्रसाद ने कहा कि प्रयागराज स्वतंत्रता संग्राम आंदोलन का केंद्र रहा है। इसकी गौरवगाथा को आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाना सभी का दायित्व है।

विज्ञापन

केशव ने कहा कि आठ जनवरी 1887 को प्रयागराज में उत्तर प्रदेश विधानमंडल दल की पहली बैठक हुई थी। इसकी 150वीं वर्षगांठ को और भव्य स्वरूप दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि शृंग्वेरपुर धाम, अक्षयवट और भरद्वाज ऋषि आश्रम देश-दुनिया में पहचान बना रहे हैं।
विज्ञापन


अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद के बलिदान का स्थल यह पार्क देशभक्ति और राष्ट्र सेवा की प्रेरणा देता है। प्रयागराज को विकास के उच्च स्तर तक ले जाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता को सजग होकर कार्य करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, पूर्व सांसद डॉ. रीता बहुगुणा जोशी ने कहा कि विधानमंडल का इतिहास हमें यह सिखाता है कि संवाद और सहमति से ही लोकतंत्र आगे बढ़ता है। इससे पहले भाजपा महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने अतिथियों का स्वागत किया।

इस मौके पर फाफामऊ विधायक गुरु प्रसाद मौर्य, गंगापार जिलाध्यक्ष निर्मला पासवान, फूलपुर सांसद प्रवीण पटेल, एमएलसी केपी श्रीवास्तव, विधायक हर्षवर्धन बाजपेयी, दीपक पटेल, व्रतशील शर्मा, नीरज त्रिपाठी, राम सेवक पटेल, उदयभान करवरिया, पूजा पाल, विश्वास श्रीवास्तव, विजय श्रीवास्तव, मयंक दुबे, डॉ. शैलेष पांडेय, पवन श्रीवास्तव, विवेक मिश्रा, सुजीत कुशवाहा आदि मौजूद रहे।

Deputy CM Keshav said – it is necessary to take inspiration from history to strengthen democracy.
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का प्रयागराज एयरपोर्ट पर किया गया स्वागत। - फोटो : अमर उजाला।

प्रयागराज एयरपोर्ट पर किया गया स्वागत

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के प्रयागराज पहुंचने पर एयरपोर्ट पर जोरदार स्वागत किया गया। महापौर गणेश केसरवानी, भाजपा महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता समेत बड़ी संख्या में नेताओं ने बुके और गुलदस्ता देकर स्वागत किया। इसका फोटो भी भी डिप्टी सीएम ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर शेयर किया है। 

जीरामजी से बंद होगा भ्रष्टाचार का रास्ता, बनेगा स्मार्ट गांव

कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि संसद ने जी राम जी के रूप में बहुत अच्छा एक्ट बनाया है। इसका लोगों को लाभ मिलेगा। आने वाले समय में स्मार्ट सिटी की तरह स्मार्ट गांव बनेगा। अखिलेश यादव का स्वास्थ्य ठीक नहीं चल रहा है। वह अपना इलाज कराएं। जब से वह बिहार चुनाव हारे हैं तब से बीमार है। एसआईआर को लेकर कहा कि जिनका वोट कटा है वह फार्म भरवाकर जोड़वाए। निर्वाचन आयोग के नियमों का पालन करे। अभी वोट कटा नहीं है। जोड़ने की प्रक्रिया चल रहा है। अभी एक महीने का समय है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed