फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Deputy CM Keshav said India is not a couple, leave Congress, Rahul is taking out a journey

डिप्टी सीएम केशव बोले : भारत जोड़ों नहीं, कांग्रेस छोड़ो यात्रा निकाल रहे हैं राहुल

Sun, 11 Sep 2022 08:39 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 11 Sep 2022 08:39 PM IST
सार

फतेहपुर से शाम छह बजे के आसपास प्रयागराज पहुंचे केशव ने सर्किट हाउस में संवाददाताओं से हुई बातचीत में कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में निकली इस यात्रा को लोगों का समर्थन बिल्कुल भी नहीं मिल रहा है।  

विज्ञापन
Deputy CM Keshav said India is not a couple, leave Congress, Rahul is taking out a journey
Prayagraj News : केशव प्रसाद मौर्य, डिप्टी सीएम। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

सूबे के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने रविवार की शाम सर्किट हाउस में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा को लेकर कहा कि इस यात्रा का नाम कांग्रेस छोड़ो यात्रा होना चाहिए था। यह यात्रा पूरी तरह से असफल यात्रा है। यह भारत जोड़ने की नहीं, बल्कि एक परिवार को बचाने की यात्रा है।

विज्ञापन



फतेहपुर से शाम छह बजे के आसपास प्रयागराज पहुंचे केशव ने सर्किट हाउस में संवाददाताओं से हुई बातचीत में कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में निकली इस यात्रा को लोगों का समर्थन बिल्कुल भी नहीं मिल रहा है।  आज की तारीख में राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी के नेताओं के बीच में जमीन और आसमान की दूरी खड़ी हो गई है।
विज्ञापन



इसे पाटना असंभव है। भारत जोड़ों यात्रा के नाम पर आगे जैसे-जैसे बढ़ रहे हैं। वैसे-वैसे कांग्रेस के जो दिग्गज नेता थे वे कांग्रेस छोड़ कर अपने नए-नए ठिकाने तलाशने के लिए बढ़ गए हैं। इसलिए कांग्रेस अब इतिहास के पन्ने में दर्ज होने की तरफ बढ़ रही है। राहुल गांधी की यह यात्रा पूरी तरह से फ्लॉप शो है।

विज्ञापन
विज्ञापन

शंकराचार्य का जाना आध्यात्मिक जगत के लिए अपूर्णनीय क्षति
इस दौरान डिप्टी सीएम ने शंकराचार्य स्वरूपानंद के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि आज उन्हें बहुत ही दुखद समाचार मिला।  शंकराचार्य स्वरूपानंद महाराज आज ब्रह्मलीन हुए हैं। वह पूज्यनीय थे, प्रभु के चरणों में उन्हें स्थान मिले, ऐसी मैं कामना करता हूं। उन्होंने बहुत सारे अच्छे काम किए हैं। उनकेे उन अच्छे कार्यों कोे हम अपने जीवन काल में आगे बढ़ाने के लिए जो कुछ कर सकते हैं वह  करेंगे।


प्रयागराज के अंदर मनकामेश्वर मंदिर में उनका स्थान रहता था। वहां मेरी खुद उनसे कई बार मुलाकात हुई। उनका जाना आध्यात्मिक  जगत की अपूर्णनीय क्षति है। इसकी भरपाई मुश्किल है। इसके पूर्व केशव मौर्य ने सर्किट हाउस में जनसुनवाई की। इस दौरान शंकराचार्य स्वरूपानंद के ब्रह्मलीन होने का समाचार सुनने के बाद अपने आज के सभी कार्यक्रम  भी निरस्त कर दिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed