{"_id":"62507938e7cde5264227b0ec","slug":"deputy-cm-keshav-said-effective-schemes-will-come-soon-for-the-development-of-villages","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिप्टी सीएम केशव बोले : गांवों के विकास के लिए जल्द आएंगी प्रभावी योजनाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिप्टी सीएम केशव बोले : गांवों के विकास के लिए जल्द आएंगी प्रभावी योजनाएं
Fri, 08 Apr 2022 11:34 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Fri, 08 Apr 2022 11:34 PM IST
सार
सर्किट हाउस सभागार में आयोजित बैठक में केशव प्रसाद मौर्य ने गांवों के विकास का खाका खींचते हुए कहा कि पीएम मोदी का विजन देश के किसानों के जीवन में खुशहाली और ग्रामीण क्षेत्र का विकास है।
विज्ञापन
Prayagraj News : डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का स्वागत करते भाजपा के नेतागण।
- फोटो : प्रयागराज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने शुक्रवार सर्किट हाउस में कहा कि जल्द ही गांवों के विकास के लिए कई प्रभावी योजनाएं आएंगी। इसका प्रस्ताव जनप्रतिनिधियों के माध्यम से ही लिया जाएगा। केशव ने यह बातें भाजपा संगठन के पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ आयोजित बैठक में कहीं।
विज्ञापन
सर्किट हाउस सभागार में आयोजित बैठक में केशव प्रसाद मौर्य ने गांवों के विकास का खाका खींचते हुए कहा कि पीएम मोदी का विजन देश के किसानों के जीवन में खुशहाली और ग्रामीण क्षेत्र का विकास है। हम सभी को मिलकर प्रधानमंत्री के विजन को साकार करना है। केंद्र की मोदी और प्रदेश की योगी सरकार द्वारा गांव के विकास के लिए जो उपयोगी योजनाएं हैं उन्हें प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर जमीन पर उतारना है।
विज्ञापन
कहा कि गरीबों को स्वावलंबी एवं आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में भारतीय जनता पार्टी की डबल इंजन की सरकार पूरी तरह से मुस्तैद है, इसका व्यापक असर बहुत ही जल्द ग्रामीण क्षेत्र में दिखाई देगा। इसके पूर्व बैठक की शुरूआत में सांसद केशरी देवी पटेल ने डिप्टी सीएम का पुष्प गुच्छ दिया।
विज्ञापन
इस अवसर पर सांसद विनोद सोनकर, विधायक प्रवीण पटेल, हर्ष वर्धन बाजपेयी, पीयूष रंजन निषाद, गुरु प्रसाद मौर्य, सुबोध सिंह, डा. केपी श्रीवास्तव, दीपक पटेल, विक्रमाजीत मौर्य, नीलम करवरिया, अवधेश चंद्र गुप्ता, गणेश केसरवानी, विभवनाथ भारती, राजेश केसरवानी आदि मौजूद रहे।