फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Deputy CM Keshav said: BJP will win most of the seats in the by-elections, lotus will bloom again in Phulpur.

डिप्टी सीएम केशव बोले : उप चुनाव में अधिकांश सीटें जीतेगी भाजपा, झारखंड और महाराष्ट्र में भी खिलेगा कमल

Sun, 03 Nov 2024 08:01 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 03 Nov 2024 08:01 PM IST
सार

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि महाराष्ट्र में फिर से भाजपा की सरकार बनने जा रही है। झारखंड में भी कमल खिलेगा और जिस तरह से 2017 और 2022 में यूपी में भाजपा की जीत हुई थी उसी तरह से झारखंड में भी पूर्ण बहुमत की सरकार बनने जा रही है। फूलपुर उप चुनाव में भाजपा की जीत सुनिश्चित है। 

विज्ञापन
Deputy CM Keshav said: BJP will win most of the seats in the by-elections, lotus will bloom again in Phulpur.
केशव प्रसाद मौर्य, डिप्टी सीएम यूपी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

विज्ञापन







डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि यूपी में होने जा रहे नौ सीटों पर विधानसभा चुनाव में अधिकांश सीटों पर भाजपा प्रत्याशी की जीत होगी। कहा कि फूलपुर में भाजपा प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित है, बस अंतर कितना बड़ा होगा यह देखना है। मौर्य ने कहा कि जनता ने हरियाणा चुनाव में भाजपा को तीसरी बार जिताकर स्पष्ट कर दिया है कि विरोधियों की दाल गलने वाली नहीं है। मौर्य रविवार को जिला पंचायत सभागार में महाकुंभ के मद्देनजर आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। 
विज्ञापन


उप मुख्यमंत्री ने कहा कि महाराष्ट्र में फिर से भाजपा की सरकार बनने जा रही है। झारखंड में भी कमल खिलेगा और जिस तरह से 2017 और 2022 में यूपी में भाजपा की जीत हुई थी उसी तरह से झारखंड में भी पूर्ण बहुमत की सरकार बनने जा रही है। फूलपुर उप चुनाव में भाजपा की जीत सुनिश्चित है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सौ चूहे खाकर बिल्ली हज को चली

सपा मुखिया अखिलेश यादव के सवाल पर मौर्य ने कहा कि अपने कार्यकाल में उन्होंने पूरे प्रदेश को अराजकता और जंगलराज का गढ़ बना दिया था। जनता त्राहि-त्राहि कर रही थी। वह माफियाओं को प्रश्रय दे रहे थे। अब वह भाजपा सरकार में कानून व्यवस्था ध्वस्त करने की बात करते हैं तो लगता है कि जैसे सौ चूहे खाकर बिल्ली हज को चली। अपने कार्यकाल में कानून और व्यवस्था की धज्जियां उड़ाने वाले अखिलेश अब लोगों को कानून और संविधान का पाठ पढ़ा रहे हैं। 

कलाकारों को किया सम्मानित

इस दौरान प्रस्तुति देने आए जम्मू-कश्मीर, राजस्थान, बिहार और प्रदेश के अन्य जनपदों से पहुंचे कलाकारों को डिप्टी सीएम ने सम्मानित किया।

एमएलसी के जन्मदिन समारोह में शामिल हुए केशव
 

भाजपा से एमएलसी एवं संसदीय अध्ययन समिति के सभापति सुरेंद्र चौधरी के जन्मदिन समारोह में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने भी शिरकत की। जिला पंचायत सभागार में आयोजित कार्यक्रम में डिप्टी सीएम की मौजूदगी में केक भी काटा गया। जिला पंचायत सभागार में ‘महाकुंभ 2025 तीरथ पतिहि आव सब कोई’ सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें वाराणसी ,पंजाब, कश्मीर, ओडीशा के नृत्य कलाकारों ने भारतीय संस्कृति पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति की। इस अवसर पर महापौर गणेश केसरवानी, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीके सिंह, राजेंद्र मिश्रा, आशीष कनौजिया, श्याम चंद्र हेला, वरुण केसरवानी, राजेश केसरवानी, रमेश पासी, अंगद सिंह पटेल आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed