फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Deputy CM Keshav said Ashok Singhal last wish Vedic education reached door to door

डिप्टी सीएम केशव बोले : अशोक सिंहल की अंतिम इच्छा, घर-घर पहुंचे वैदिक शिक्षा

Fri, 14 Oct 2022 10:32 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 14 Oct 2022 10:32 PM IST
सार

केशव मौर्य ने अयोध्या में बन रहे श्री राम मंदिर, वाराणसी के काशी विश्वनाथ कॉरीडोर, उज्जैन के महाकाल कॉरीडोर के अलावा अन्य धार्मिक स्थलों पर किए जा रहे विकास कार्यों के लिए मोदी सरकार की सराहना की।

विज्ञापन
Deputy CM Keshav said Ashok Singhal last wish Vedic education reached door to door
Prayagraj News : स्मारिका का विमोचन करते डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने शुक्रवार श्री कटरा रामलीला कमेटी की स्मारिका का विमोचन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि रामलीला का मंचन हमें प्रभु श्रीराम के संस्कार से जोड़ते हैं। रामलीला के मंचन से घर-घर तक भगवान श्रीराम का संस्कार पहुंचता है। कहा कि  अशोक सिंहल के सानिध्य में रहकर मैंने काफी कुछ सीखा। उनकी अंतिम इच्छा थी कि वैदिक शिक्षा घर-घर पहुंचे। 

विज्ञापन



इस अवसर पर केशव मौर्य ने अयोध्या में बन रहे श्री राम मंदिर, वाराणसी के काशी विश्वनाथ कॉरीडोर, उज्जैन के महाकाल कॉरीडोर के अलावा अन्य धार्मिक स्थलों पर किए जा रहे विकास कार्यों के लिए मोदी सरकार की सराहना की। इस अवसर पर सांसद केशरी देवी पटेल, विधायक हर्षवर्धन बाजपेयी, पूर्व विधायक दीपक पटेल ने भी अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में कमेटी द्वारा निर्धारित प्रबुद्ध जनों का सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम के आयोजक अवधेश चंद्र गुप्ता, सुधीर गुप्ता, गोपाल बाबू जायसवाल, डा. शैलेश पांडेय, मृत्युंजय तिवारी, पतविंदर सिंह, ज्ञानेंद्र मिश्रा, राजेश केसरवानी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन



मंदिर-मंदिर जाकर डिप्टी सीएम ने टेका मत्था
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने शुक्रवार को सर्किट हाउस में लोगों की समस्याएं सुनी। समस्याएं सुनने के बाद उन्होंने अफसरों को उसके निराकरण का निर्देश दिया। इसके बाद डिप्टी सीएम अलोप शंकरी माता अलोपीबाग, भगवान बेणी माधव मंदिर, दशाश्वमेध मंदिर, संकट मोचन मंदिर दारागंज, मनकामेश्वर मंदिर कीडगंज, कल्याणी देवी अतरसुइया, ललिता देवी मीरापुर में जाकर अपना मत्था टेका। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed