फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Deputy CM Keshav reached the house of rebel SP MLA Pooja Pal, inaugurated the newly constructed Shiv temple.

UP: सपा की बागी विधायक पूजा पाल के कार्यक्रम में पहुंचे डिप्टी सीएम केशव, नवनिर्मित शिव मंदिर का किया लोकार्पण

Sun, 07 Jul 2024 05:52 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 07 Jul 2024 05:52 PM IST
सार

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य समाजवादी पार्टी की बागी विधायक पूजा पाल के द्वारा उमरपुर नींवा गांव में तैयार कराए गए नर्मदेश्वर शिव मंदिर के लोकार्पण कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे थे। इस कार्यक्रम में डिप्टी सीएम ने बतौर यजमान मंदिर में मूर्ति स्थापना और प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम में शिरकत की। उन्होंने इस मौके पर नर्मदेश्वर भगवान शिव से सभी के कल्याण की भी कामना की। 

विज्ञापन
Deputy CM Keshav reached the house of rebel SP MLA Pooja Pal, inaugurated the newly constructed Shiv temple.
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य रविवार को सपा की बागी विधायक पूजा पाल के घर पहुंचे। यहां उन्होंने नवनिर्मित नर्मदेश्वर शिव मंदिर का लोकार्पण किया। साथ ही बतौर यजमान मंदिर में मूर्ति की स्थापना और प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को संपन्न कराया। मीडिया से बातचीत के दौरान वह राजनैतिक सवालों से बचते रहे। उन्होंने कहा कि आगामी महाकुंभ पिछले कुंभ से ज्यादा भव्य और शानदार होगा। इसमें पूरे देश और दुनिया से करीब 50 करोड़ श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान है। 

विज्ञापन





विज्ञापन






डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य समाजवादी पार्टी की बागी विधायक पूजा पाल के द्वारा उमरपुर नींवा गांव में तैयार कराए गए नर्मदेश्वर शिव मंदिर के लोकार्पण कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे थे। इस कार्यक्रम में डिप्टी सीएम ने बतौर यजमान मंदिर में मूर्ति स्थापना और प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम में शिरकत की। उन्होंने इस मौके पर नर्मदेश्वर भगवान शिव से सभी के कल्याण की भी कामना की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

राजनैतिक सवालों पर जवाब देने से बचे
हाथरस कांड को लेकर अखिलेश यादव द्वारा झूठी गिरफ्तारी दिखाए जाने और मामले को रफा-दफा करने के आरोपों पर डिप्टी सीएम ने केशव ने कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया। कहा कि धार्मिक कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए आए हैं, यहां राजनैतिक सवालों का कोई औचित्य नहीं है। केशव बोले मैं लंबे समय बाद धूमनगंज के उमरपुर नींवा गांव में आया हूं। यहां पर नर्मदेश्वर महादेव मंदिर का लोकार्पण और प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम हुआ है।  महाकुंभ के कार्यों को लेकर स्थानीय पार्षदों की नाराजगी के सवाल पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा है कि किसी की कोई नाराजगी नहीं है। लेकिन अगर कोई नाराजगी होगी तो बैठकर उसे दूर किया जाएगा। 








बता दें कि समाजवादी पार्टी की बागी विधायक पूजा पाल कौशाम्बी जिले की चायल विधानसभा सीट से 2022 में विधायक हैं, लेकिन राज्यसभा चुनाव में उन्होंने भाजपा के पक्ष में क्रॉस वोटिंग की थी। जिसके बाद से वह लगातार भाजपा नेताओं के संपर्क में हैं। उमरपुर नींवा गांव में विधायक पूजा पाल ने मंदिर का निर्माण कराया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed