फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Deputy CM Keshav - Rahul, Akhilesh and Mamta are misleading public giving irresponsible statements on SIR

UP : डिप्टी सीएम केशव बोले - एसआईआर पर गैर जिम्मेदाराना बयान देकर जनता को भ्रमित कर रहे राहुल, अखिलेश व ममता

Fri, 05 Dec 2025 06:22 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 05 Dec 2025 06:22 PM IST
सार

Keshav Prasad Maurya News : उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि विपक्षी दलों के नेता राहुल गांधी, अखिलेश यादव और ममता बनर्जी एसआईआर को लेकर जनता में भ्रम पैदा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इनके बयान को गंभीरता से लेने की जरूरत नहीं है। बिहार चुनाव के बाद यह लोग उल जुलून बयान जारी कर रहे हैं। 

विज्ञापन
Deputy CM Keshav - Rahul, Akhilesh and Mamta are misleading public giving irresponsible statements on SIR
केशव प्रसाद मौर्य, उप मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि एसआईआर को लेकर विपक्षी दलों के द्वारा जनता में भ्रम की स्थिति पैदा की जा रही है। उन्होंने आम जनता को राहुल गांधी, अखिलेश यादव और ममता बनर्जी आदि से इनके बयान पर ध्यान देने की अपील की। कहा कि एसआईआर के बाद विपक्षी दलों का भविष्य अंधकारमय होने वाला है। इसलिए यह उल्टी सीधी बयानबाजी कर लोगों को गुमराह करने का प्रयास कर रहे हैं। केशव प्रसाद शुक्रवार को सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। 

विज्ञापन


सपा मुखिया अखिलेश यादव द्वारा सरकार से एसआईआर का डाटा मांगने के सवाल को लेकर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि यदि अखिलेश को डाटा मांगना है तो चुनाव आयोग से मांगें। एसआईआर से अखिलेश यादव बौखलाहट व घबराहट में हैं और इसीलिए वे उल्टी सीधी बयानबाजी कर रहे हैं। सपा और सैफई खानदान का राजनीतिक भविष्य अंधकारमय है क्योंकि वे अब बूथ लूट नहीं सकते और चुनाव जीत नहीं सकते।
विज्ञापन


कहा कि विपक्ष का ये प्रयास है कि भाजपा समर्थक मतदाता एसआईआर न भर पाएं लेकिन लोगों से अपील है कि वे एसआईआर अवश्य भरें। भाजपा कार्यकर्ता लगातार मेहनत कर रहे हैं अभियान को लेकर। बीएलओ पर दबाव को लेकर डिप्टी सीएम ने कहा कि माननीय सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि यदि बीएलओ पर काम का बोझ बढ़ गया हो तो उन्हें अतिरिक्त मदद देते हुए मैन पावर बढ़ाई जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

राहुल गांधी की पुतिन से मुलाकात न होने विदेश मंत्रालय का मामला

डिप्टी सीएम ने कहा कि उन्होंने ज्वाला देवी इंटर कॉलेज स्थित अपने बूथ पर जाकर खुद अपना एसआईआर फॉर्म भरा और रिसीव किया व उस दौरान मौजूद बीएलओ से बातचीत भी की। बीएलओ किसी तनाव में नहीं दिखे और प्रसन्नचित होकर अपना कर्तव्य निभा रहे थे। रूसी राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन के भारत दौरे पर राहुल गांधी द्वारा उनको विपक्ष के नेताओं से न मिलवाने के सवाल पर डिप्टी सीएम ने कहा कि ये नेता प्रतिपक्ष, भारत सरकार, विदेश मंत्रालय का विषय है। भारत और रूस हमेशा से सच्चे और अच्छे मित्र रहे हैं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में दोनों देशों की ये मित्रता और प्रगाढ़ हुई है। राहुल गांधी बिहार चुनाव में किसी तालाब में डुबकी लगाए थे और उसके बाद उनको छह विधायक ही मिले। बिहार चुनाव परिणाम में हार के बाद राहुल, अखिलेश सहित इंडी गठबंधन के नेता बौखला गए हैं और ऊल जुलूल बयान दे रहे हैं।

पार्टी कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत अभिनंदन 

चंद्रशेखर आजाद सर्किट हाउस व सिविल लाइन स्थित भाजपा कार्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं ने डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का भाजपा महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता के नेतृत्व में स्वागत अभिनंदन किया गया। कौशाम्बी रवाना होने से पूर्व डिप्टी सीएम ने सर्किट हाउस में कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और एसआईआर को लेकर ढिलाई न बरतने की अपील की। उन्होंने कहा कि शहरी क्षेत्र में अच्छा फीडबैक है और कार्यकर्ता लगातार मेहनत करते रहें अभी तक कार्यकर्ताओं ने काफी मेहनत की है। 2027 का चुनाव इसी मतदाता सूची पर लड़ा जाएगा। डॉ शैलेष पांडेय, राघवेंद्र कुशवाहा, राजेश गोंड, अनुज कुशवाहा, संजय पासवान, मनोज कुशवाहा, प्रवक्ता पवन श्रीवास्तव, सह मीडिया प्रभारी विवेक मिश्रा, विजय श्रीवास्तव, शैलेंद्र मौर्य, मोहित गुप्ता, विजय पटेल, शुभम सिंह, गणेश वर्मा, संदीप यादव, अनिल गोस्वामी, हेमंत बनर्जी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed