फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Deputy CM Keshav Prasad Maurya inspected SRN Hospital, interacted with patients

Prayagraj : जरूरत के हिसाब से प्लेटलेट्स का इंतजाम करने का डिप्टी सीएम केशव ने दिया निर्देश

Fri, 14 Oct 2022 09:05 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 14 Oct 2022 09:05 PM IST
सार

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या का प्रयागराज में प्रवास के दूसरे दिन एसआरएन के निरीक्षण का कार्यक्रम पहले नहीं था। लेकिन दोपहर में अचानक उनके कार्यक्रम में संशोधन हुआ और तीन बजे एसआरएन अस्पताल जाकर डेंगू वार्ड के निरीक्षण और ब्लड बैंक के निरीक्षण का कार्यक्रम तय हुआ।

विज्ञापन
Deputy CM Keshav Prasad Maurya inspected SRN Hospital, interacted with patients
Prayagraj News : डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने एसआरएन का निरीक्षण कर डेंगू के मरीजों का हालचाल ल - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

डेंगू के बढ़ते मामलों और हाईकोर्ट की चिंता के बाद डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या शुक्रवार को एसआरएन अस्पताल पहुंचे। यहां उन्होंने डेंगू वार्ड का निरीक्षण किया और मरीजों से हालचाल जाना। इसके बाद डिप्टी सीएम अस्पताल के ब्लड बैंक में पहुंचे। जहां उन्होंने डॉक्टरों से जरूरत पड़ने पर प्लेटलेट का इंतजाम करने का निर्देश दिया।

विज्ञापन



डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या का प्रयागराज में प्रवास के दूसरे दिन एसआरएन के निरीक्षण का कार्यक्रम पहले नहीं था। लेकिन दोपहर में अचानक उनके कार्यक्रम में संशोधन हुआ और तीन बजे एसआरएन अस्पताल जाकर डेंगू वार्ड के निरीक्षण और ब्लड बैंक के निरीक्षण का कार्यक्रम तय हुआ। लेकिन डिप्टी सीएम शाम को करीब छह बजे एसआरएन अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन



डिप्टी सीएम ने अस्पताल में बने डेंगू वार्ड का निरीक्षण किया और मरीजों से बातचीत करके उनका हाल जाना। साथ ही अस्पताल में मिल रही सुविधाओं व दवाओं के बारे में भी जानकारी ली। अस्पताल प्रशासन को मरीजों के लिए पर्याप्त दवाओं और प्लेटलेट उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Deputy CM Keshav Prasad Maurya inspected SRN Hospital, interacted with patients
Prayagraj News : डिप्टी सीएम केशव ने एसआरएन अस्पताल का निरीक्षण किया। - फोटो : अमर उजाला।

इसके बाद डिप्टी सीएम अस्पताल के ब्लड बैंक पहुंचे। यहां पर उन्होंने डेंगू पीड़ित मरीजों लेकर प्लेटलेट के पर्याप्त इंतजाम करने का निर्देश दिया। कहा कि सरकार पूरी तत्परता के साथ डेंगू के रोकथाम के लिए प्रयास कर रही है। अस्पताल में भर्ती बड़ी संख्या में मरीज स्वस्थ भी हो रहे हैं और उन्हें अस्पताल से छुट्टी दी जा रही है। जिन मरीजों में प्लेटलेट कम था, उनको दवा से रिकवर किया जा रहा है।

Deputy CM Keshav Prasad Maurya inspected SRN Hospital, interacted with patients
Prayagraj News : डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने एसआरएन का निरीक्षण कर डेंगू के मरीजों का हालचाल ल - फोटो : अमर उजाला।

कहा कि इसके बाद भी अगर मरीजों को प्लेटलेट की जरूरत पड़ेगी तो उसके भी इंतजाम के निर्देश दिए गए हैं। डिप्टी सीएम ने लोगों से डेंगू से बचाव के लिए बतायी गई सावधानियों का कड़ाई से पालन करने की अपील की। कह कि एंटी लार्वा स्प्रे कराने का भी निर्देश दिया गया है।  डिप्टी सीएम ने पिछले दो दिनों मेपं डेंगू के मरीजों के तेजी से ठीक होने पर संतोष जाहिर किया। कहा  कि अस्पतालों में भी डेंगू को लेकर तैयारी पूरी है और डॉक्टर भी मेहनत कर रहे हैं। जिसके अच्छे परिणाम दिखने लगे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed