फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Deputy CM Keshav made a scathing attack on Congress said Congress party steeped in corruption

Prayagraj : डिप्टी सीएम केशव ने कांग्रेस पर बोला करारा हमला, कहा- भ्रष्टाचार की जननी है ये पार्टी

Sun, 04 Sep 2022 11:30 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 04 Sep 2022 11:30 AM IST
सार

डिप्टी सीएम ने कहा कि कांग्रेस ने देश को नुकसान पहुंचाने का काम किया है। अब कांग्रेस धीरे-धीरे खत्म होने की ओर है। उसकी रैली से सरकार पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा। भ्रष्टाचार ने इस देश को खोखला करने का काम किया है।

विज्ञापन
Deputy CM Keshav made a scathing attack on Congress said Congress party steeped in corruption
Prayagraj News : उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कांग्रेस पार्टी पर करारा हमला किया है। दो दिन के दौरे पर प्रयागराज पहुंचे डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने रविवार को कहा कि कांग्रेस पार्टी और उसकी अध्यक्ष खुद भ्रष्टाचार में डूबे हुए हैं। कांग्रेस के हल्ला बोल रैली पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने अपने शासन काल में देश को बहुत नुकसान पहुंचाया और देश को पीछे धकेल दिया था। उसकी हल्ला बोल रैली महज एक ढोंग है।

विज्ञापन


कौशाम्बी जाने से पहले केशव ने प्रयागराज में कहा कि कांग्रेस पार्टी अब अंत की ओर है। उस पार्टी का कोई भविष्य नहीं है। कांग्रेस ने देश को नुकसान पहुंचाने का काम किया है। अब कांग्रेस धीरे-धीरे खत्म होने की ओर है। उसकी रैली से सरकार पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा। भ्रष्टाचार ने इस देश को खोखला करने का काम किया है। सही मायनों में कांग्रेस भ्रष्टाचार की जननी  है।

विज्ञापन

केशव बोले- शिवपाल और राजभर इच्छा जताएंगे तो होगा विचार
इस दौरान शिवपाल यादव और ओमप्रकाश राजभर के भाजपा में शामिल होने पर केशव प्रसाद मौर्य ने कहा वैकेंसी या नो वैकेंसी का फिलहाल कोई सवाल नहीं है। पहले अगर वह इच्छा जताएंगे तो पार्टी उस पर विचार करेगी। यह निर्णय वैसे भी पार्टी आलाकमान को लेना है।

निजी मदरसों के सर्वे के सवाल पर केशव ने कहा कि सर्वे इसलिए किया जा रहा है, ताकि किसी गलत हरकत का पता चल सके। नीति बनाकर मदरसों का आधुनिकीकरण किया जा सके। मदरसे में पढ़ने वालों बच्चों को अच्छा डॉक्टर- इंजीनियर बनाया जा सके। एआईएमआईएम चीफ ओवैसी मुसलमानों को गुमराह कर रहे हैं। वह मुसलमानों की बेहतरी नहीं देख सकते। सरकार सब को आगे बढ़ाना चाहती है। इसी वजह से मदरसों का आधुनिकीकरण किया जाना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed