फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Deputy CM expressed regret over the cancellation of Prayagraj tour

प्रयागराज का दौरा रद्द होने पर डिप्टी सीएम ने जताया खेद

Fri, 27 Sep 2019 01:34 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 27 Sep 2019 01:34 AM IST
विज्ञापन
Deputy CM expressed regret over the cancellation of Prayagraj tour
Deputy CM expressed regret over the cancellation of Prayagraj tour
प्रयागराज का दौरा रद्द होने पर डिप्टी सीएम ने जताया खेद
विज्ञापन

0 खराब मौसम की वजह से बीच रास्ते से वापस हुआ हेलीकॉप्टर
0 सर्किट हाउस में होनी थी स्थानीय व्यापारियों से मुलाकात
प्रयागराज। सूबे के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य खराब मौसम की वजह से बृहस्पतिवार को प्रयागराज नहीं आ सके। प्रयागराज में उन्हें कई कार्यक्रमों में शिरकत करनी थी। उन्होंने लखनऊ से प्रयागराज के लिए हेलीकॉप्टर से उड़ान भी भरी, लेकिन खराब मौसम की वजह से हेलीकॉप्टर आधे रास्ते से ही वापस चला गया। केशव मौर्य ने बाद में कार्यक्रम रद्द होने पर ट्वीट कर खेद भी जताया। हालांकि सर्किट हाउस में उनका इंतजार कर रहे व्यापारियों को उन्होंने अपने मोबाइल से जरूर संबोधित किया।

दरअसल, डिप्टी सीएम की स्थानीय व्यापारियों से मुलाकात का कार्यक्रम सर्किट हाउस में निर्धारित किया गया था। इसके लिए तमाम व्यापारी वहां पहुंचे भी लेकिन खराब मौसम की वजह से डिप्टी सीएम का कार्यक्रम निरस्त हो जाने के बाद केशव मौर्य ने लखनऊ से ही अपने मोबाइल के माध्यम से उन्हें संबोधित किया। इस दौरान पीएम मोदी के नेतृत्व में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा किए जा रहे आर्थिक सुधार की जानकारी उन्होंने दी। कहा कि मोदी सरकार चार बार आर्थिक सुधारों की घोषणा कर चुकी है। देश की अर्थव्यवस्था अब गति पकड़ेगी। वैश्विक मंदी का माहौल दूर करने के लिए कारपोरेट टैक्स घटाने की घोषणा भी वित्त मंत्री ने की है। उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिकी कंपनियों के लिए भारत में बड़े अवसर बन रहे हैं। इससे रोजगार के अवसर बढे़ंगे। चीन में आज भी कारपोरेट टैक्स 25 फीसदी प्रतिशत है। हमारी कम टैक्स दरें चीन एवं अन्य दक्षिण पूर्व एशिया के देशों से प्रतिस्पर्धा कर सकेंगे। उधर डिप्टी सीएम के न आने पर सिविल लाइंस व्यापार मंडल की ओर से पूर्व विधायक दीपक पटेल को ज्ञापन सौंपा गया। डिप्टी सीएम को संबोधित ज्ञापन में एसपी मार्ग में व्यावसायिक मार्केट में पार्किंग की गंभीर समस्या एवं ट्रैफिक पुलिस के उत्पीड़न के कारण बंदी की कगार पर दुकानों के बारे में बताया गया। कहा गया कि एसपी मार्ग पर पार्किंग को चिह्नित करने का निर्देश अफसरों को दिया जाए। इस अवसर पर विजय अरोरा, सुशील खरबंदा, अखिलेश सिंह , धनंजय सिंह, महमूद खान, राजेश गुप्ता आदि के साथ भाजपा नगर अध्यक्ष अवधेश चंद्र गुप्ता, आशीष गुप्ता, योगेश गोयल, पवन श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed