फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Deputy CHIEF Minister Keshav Prasad Maurya visits flood-affected areas, distributes relief materials

prayagraj : डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा कर पीड़ितों में बांटी राहत सामग्री

Tue, 30 Aug 2022 06:39 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 30 Aug 2022 06:39 PM IST
सार

उन्होंने कहा कि सरकार बाढ़ प्रभावित लोगों के साथ खड़ी है और हर मदद के लिए तत्पर है। उन्होंने कहा कि रहात शिविरों में रहने वाले बाढ़ प्रभावितों को बेहतर सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि कहीं पर किसी प्रकार की दिक्कत नहीं होनी चाहिए।

विज्ञापन
Deputy CHIEF Minister Keshav Prasad Maurya visits flood-affected areas, distributes relief materials
Prayagraj News : डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा कर पीड़ितों में राहत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने मंगलवार को बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया। उन्होंने नाव से दारागंज, बक्शी बांध, पत्रकार कालोनी, राजापुर, गंगानगर सहित कई इलाकों का दौरा किया। बाढ़ में फंसे लोगों को राहत सामग्री का वितरण किया। इस दौरान उनके साथ पूरा प्रशासनिक अमला मौजूद रहा। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत डिप्टी सीएम मंगलवार को प्रयागराज पहुंचे और बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया।

विज्ञापन



उन्होंने कहा कि सरकार बाढ़ प्रभावित लोगों के साथ खड़ी है और हर मदद के लिए तत्पर है। उन्होंने कहा कि रहात शिविरों में रहने वाले बाढ़ प्रभावितों को बेहतर सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि कहीं पर किसी प्रकार की दिक्कत नहीं होनी चाहिए। बाढ़ से प्रभावित लोगों की हर संभव सहायता की जाएगी। 

विज्ञापन

Deputy CHIEF Minister Keshav Prasad Maurya visits flood-affected areas, distributes relief materials
Prayagraj News : रास्ते में दुर्घटना होने पर डिप्टी सीएम केशव ने अपना काफिला रोककर घायल को इलाज के ल - फोटो : अमर उजाला

इसके पूर्व प्रयागराज में बाढ़ क्षेत्र के निरीक्षण के लिए जाते हुए रास्ते में सेंट मेरी स्कूल के सामने एक सड़क दुर्घटना हो गई थी। दुर्घटना स्थल पर भीड़ देखकर केशव मौर्य ने अपनी फ्लीट रुकवाई । तत्काल एंबुलेंस की व्यवस्था करके घायल व्यक्ति को एंबुलेंस से अस्पताल भेजा और चिकित्सक को घायल व्यक्ति का इलाज करने का निर्देश दिया। इस दौरान वहां लगे जाम को देखते हुए केशव ने अपने साथ चल रहे पुलिस के जवानों से ट्रैफिक कंट्रोल करने को कहा, ताकि  वहां लोगों को जाम से मुक्ति मिल सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed