{"_id":"65d51fb50ee16ee19f091374","slug":"deploying-three-policemen-at-sensitive-examination-centres-five-at-sensitive-ones-allahabad-news-c-3-1-ald1019-322894-2024-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: संवेदनशील परीक्षा केंद्रों पर तीन, अतिसंवेदनशील पर पांच पुलिसकर्मियों की तैनाती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: संवेदनशील परीक्षा केंद्रों पर तीन, अतिसंवेदनशील पर पांच पुलिसकर्मियों की तैनाती
विज्ञापन
22 फरवरी से शुरू हो रही यूपी बोर्ड परीक्षा के दौरान परीक्षा केंद्रों पर पुलिसकर्मियों की भी तैनाती होगी। संवेदनशील परीक्षा केंद्रों पर तीन जबकि अति संवेदनशील केंद्रों पर पांच पुलिसकर्मी तैनात किए जाएंगे। परीक्षा केंद्राें को सुरक्षा की दृष्टि से जोन व सेक्टर में बांटा गया है। इनमें सहायक पुलिस आयुक्त जोनल पुलिस अधिकारी और संबंधित थाना प्रभारी सेक्टर पुलिस अधिकारी बनाए गए हैं।
जोनल व सेक्टर पुलिस अधिकारी लगातार भ्रमणशील रहते हुए अपने क्षेत्र में स्थित केंद्रों पर शांतिपूर्वक व नकलविहीन तरीके से परीक्षा संपन्न कराना सुनिश्चित करेंगे। यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए पूरे जनपद को आठ जोन व 31 सेक्टरों में बांटा गया है। परीक्षा के दौरान किसी तरह की गड़बड़ी न हो, इसके लिए प्रत्येक केंद्र पर सशस्त्र पुलिसकर्मियों की तैनाती किए जाने का निर्णय लिया गया है। इसके तहत हर सामान्य परीक्षा केंद्र पर दो पुलिसकर्मी तैनात किए जाएंगे जो कांस्टेबल-हेड कांस्टेबल होंगे। संवेदनशील घोषित परीक्षा केंद्रों पर तीन पुलिसकर्मी तैनात होंगे जिनमें एक सब इंस्पेक्टर व दो कांस्टेबल-हेड कांस्टेबल होंगे।
अति संवेदनशील परीक्षा केंद्रों पर पुलिसकर्मियों की संख्या पांच होगी। इनमें एक सब इंस्पेक्टर, दो कांस्टेबल-हेड कांस्टेबल और दो महिला कांस्टेबल भी तैनात की जाएंगी। नकलचियों पर लगाम कसने के लिए कुल 12 उड़न दस्ते बनाए गए हैं और प्रत्येक उड़न दस्ते के साथ भी दो कांस्टेबल तैनात रहेंगे। इसके अलावा उत्तरपुस्तिकाओं के लिए बनाए गए आठ संकलन केंद्रों पर भी दो-दो कांस्टेबलों की ड्यूटी लगाई जाएगी। परीक्षा के नोडल पुलिस अधिकारी अपर पुलिस उपायुक्त अपराध सतीशचंद्र ने बताया कि परीक्षा सकुशल संपन्न कराने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। परीक्षा ड्यूटी से संबंधित पुलिसकर्मियों को दिशा-निर्देश भी दे दिए गए हैं।