फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Depending on the gas subsidy should arrange bank accounts linked to

गैस पर सब्सिडी चाहिए तो आधार को बैंक खातों से लिंक कराइए

Thu, 06 Oct 2016 02:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Thu, 06 Oct 2016 02:13 AM IST
विज्ञापन
Depending on the gas subsidy should arrange bank accounts linked to
रसोई गैस - फोटो : अमर उजाला
इलाहाबाद। जिन लोगों ने गैस सब्सिडी के लिए आधार नंबर को बैंक एकाउंट नंबर से लिंक नहीं कराया है, उनके लिए खुशखबरी। ऐसे लोग 30 नवंबर तक आधार नंबर बैंक एकाउंट से लिंक करा सकते हैं। ऐसा करने के बाद पिछली सभी सब्सिडी उनके बैंक खाते में पहुंच जाएगी। इस संबंध में केंद्र सरकार की ओर से आदेश जारी हुआ है। बुधवार को इलाहाबाद में भी इसकी सूचना पहुंच गई।
विज्ञापन

जिले में तकरीबन 7.50 लाख गैस उपभोक्ता हैं। इनमें से अब तक 3.92 लाख उपभोक्ताओं ने ही आधार नंबर को बैंक खाते से लिंक कराया है। गैस सब्सिडी उन्हीं उपभोक्ताओं को मिल रही है, जिन्होंने अप्रैल से अब तक बैंक खाता नंबर आधार से लिंक करा लिया है। सरकार ने इसके लिए अंतिम तिथि 30 सितंबर निर्धारित की थी लेकिन तकरीबन 3.58 लाख उपभोक्ता अब तक आधार नंबर बैंक खातों से लिंक करा सके। ऑल इंडिया एलपीजी फेडरेशन के सचिव केपी मिश्र ने बताया कि बैंक खातों से आधार लिंक न कराने वाले जिन लोगों की सब्सिडी बंद हुई है, नवंबर तक लिंक कराने पर पिछली सब्सिडी का भी पूरा फायदा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed