Prayagraj : संगतो से बोले सो निहाल सत श्री अकाल के जयकारों से श्री आनंदपुर साहिब को प्रस्थान किया प्रस्थान
सिख धर्म के नौवें गुरु श्री गुरु तेग बहादुर का 350वां शहीदी दिवस 25 नवंबर को मनाया जाएगा। इसके लिए शहीदी नगर कीर्तन रूपी यात्रा अमृतसर के शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से निकाली गई जो रविवार को झूंसी से होते हुए शहर रवाना हुई।
विस्तार
सिख धर्म के नौवें गुरु श्री गुरु तेग बहादुर का 350वां शहीदी दिवस 25 नवंबर को मनाया जाएगा। इसके लिए शहीदी नगर कीर्तन रूपी यात्रा अमृतसर के शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से निकाली गई जो रविवार को झूंसी से होते हुए शहर रवाना हुई। यह यात्रा असम स्थित श्री गुरु तेग बहादुर साहित धोबड़ी साहब से पंजाब के रोपड़ में श्री आनंदपुर साहिब के तख्त श्री केशगढ़ साहिब पर जा रही है।
रविवार को यह यात्रा विभिन्न पड़ावों से होते हुए वाराणसी से झूंसी पहुंची। शाम साढ़े चार बजे झूंसी में थाने के पास यात्रा पहुंची। यहां पर यात्रा का भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया किया गया। इस मौके पर परमजीत सिंह बग्गा प्रधान सिख संगत अलोपी, सुदर्शन सिंह सचदेवा, रविंद्र सिंह पटिया, इंद्रजीत सिंह, मनु चावला, गुरदीप सिंह सारण, बलजीत सिंह कोहली, कुलदीप सिंह बग्गा, राजेंद्र सिंह ग्रोवर, मल्की हाट सिंह बाजवा, प्रेमजीत गुजराल, सुरेंद्र सिंह पुरी, लखविंदर आदि मौजूद रहे।
सोमवार को जत्था रायबरेली के लिए रवाना
मानवता की रक्षा के लिए शहीद होने वाले श्री गुरु तेग बहादुर महाराज जी की शहीदी के 350वें शहीदी दिवस पर महान अंतरराष्ट्रीय दिव्य-भव्य शोभा यात्रा पंच प्यारों की अगुवाई में असम के गुरुद्वारा धुबड़ी से प्रारंभ होकर देश के विभिन्न प्रांतों से होते हुए रविवार रात्रि को प्रयागराज पहुंचा। यहां रात्रि में विश्राम किया। सोमवार की भोर बेला से ही पंथ के प्रसिद्ध सेवादारों ने गुरुवाणी,शब्द- कीर्तन,गुरु इतिहास से संगत को निहाल किया। खुल्दाबाद स्थित गुरुद्वारे से दिव्य-भव्य शोभा यात्रा आरंभ होकर खुल्दाबाद सब्जी मंडी, हिम्मतगंज, चौफटका पुल, सुलेमसराय, मुंडेरा जसवंत विला, मनौरी, पुरामुफ्ती गुरुद्वारा होते हुए रायबरेली के लिए प्रस्थान कर गई।
इस अवसर पर कुलदीप सिंह खालसा, पार्षद सुनीता अमरजीत सिंह, जयशंकर श्रीवास्तव, पार्षद शिव भारतीय, पार्षद कामिनी अनिल कुशवाहा, रमेश भारतीय, अरुण श्रीवास्तव, आदित्य तिवारी, रेनू गिरी ,नितिन सूरी, सतीश कुशवाहा, राधा कुशवाहा, पवन मिश्रा , प्रमोद कुमार सिंह पटेल, विजय शंकर पांडेय ,संजय कुशवाहा सरोज रंजन, सुविख्यात समाजसेवी सरदार पतविंदर सिंह, विवेक केसरवानी, राहुल कुशवाहा, हरमनजी सिंह, दलजीत कौर, सुरेंद्र सिंह सहित बड़ी संख्या में पुरुष, महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग उपस्थित रहे।