फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Dental Conference: Dr. Chakshuesh said – Bone grafting is helpful in dental implantation, jaws become stronger

डेंटल कांफ्रेंस : डॉ. चक्षुएश बोले- दंत प्रत्यारोपण में बोन ग्राफ्टिंग सहायक, मजबूत होते हैं जबड़े

Sat, 25 Nov 2023 12:53 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 25 Nov 2023 12:53 PM IST
सार

डॉ. चक्षुएश ने कहा कि पाचन क्रिया में दांतों की भूमिका अहम होती है। ऐसे में जरूरी है कि भोजन को अच्छे से चबा कर खाएं, लेकिन जिन लोगों की दांतों की हड्डी पतली होती है, उनमें दंत प्रत्यारोपण के बाद भी समस्या आती है। ऐसे में ब्रोन ग्राफ्टिंग से यह समस्या आसानी से दूर करती है।

विज्ञापन
Dental Conference: Dr. Chakshuesh said – Bone grafting is helpful in dental implantation, jaws become stronger
डेंटल कांफ्रेंस का शुभारंभ करते अतिथि। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

मोती लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के पुराछात्र भवन परिसर में शुक्रवार से शुरू तीन दिनी 45वीं यूपी स्टेट डेंटल कॉन्फ्रेंस में बेसिक इंप्लांटोलॉजी और प्रैक्टिस मैनेजमेंट पर विशेषज्ञों ने चर्चा की। कानपुर से आए दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. चक्षुएश अग्रहरि ने बीडीएस के छात्रों को दांतों के पास कृत्रिम हड्डी लगाने की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि दंत प्रत्यारोपण में ब्रोन ग्राफ्टिंग सहायक होती है। इससे जबड़े मजबूत होते हैं और यह प्रयोग सफल साबित हो रहा है।

विज्ञापन


डॉ. चक्षुएश ने कहा कि पाचन क्रिया में दांतों की भूमिका अहम होती है। ऐसे में जरूरी है कि भोजन को अच्छे से चबा कर खाएं, लेकिन जिन लोगों की दांतों की हड्डी पतली होती है, उनमें दंत प्रत्यारोपण के बाद भी समस्या आती है। ऐसे में ब्रोन ग्राफ्टिंग से यह समस्या आसानी से दूर करती है।
विज्ञापन


कॉन्फ्रेंस में लखनऊ से आए विशेषज्ञ डॉ. प्रवीण राय ने डेंटल क्लीनिक शुरू करने जा रहे नवागत दंत चिकित्सकों को प्रैक्टिस मैनेजमेंट के बारे में जानकारी दी। बताया कि खर्च और संसाधन प्रबंधन के साथ कम्यूनिकेशन स्किल का होना बेहद जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कॉन्फ्रेंस का शुभारंभ मुख्य अतिथि आईडीए के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. प्रदीप अग्रवाल, आईडीए यूपी के अध्यक्ष डॉ. अमित शुक्ला, डॉ. उमेश शर्मा, सचिव डॉ. सचिन प्रकाश, डॉ. धीरज प्रकाश, चेयरमैन डॉ. आलोक त्रिपाठी, आयोजन सचिव डॉ. आशीष त्रिपाठी, स्थानीय शाखा के अध्यक्ष डॉ. रंजन बाजपेयी ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया। कॉन्फ्रेंस के दौरान रिसर्च पेपर और पोस्टर प्रतियोगिता भी आयोजित की गई।

व्याख्यान सत्र की अध्यक्षता डॉ. कमला सिंह, डॉ. पूनम गुलेरी, डॉ. पंकज प्रकाश, डॉ. उमेश शर्मा ने की। संचालन डॉ. आशुतोष चौधरी और डॉ. स्वाति सिंह ने किया। शाम को सांस्कृतिक संध्या में चिकित्सकों ने खूब ठहाके लगाए और मंच पर कुछ ने अपनी प्रतिभा भी दिखाई।


दंत चिकित्सा के अनुभव किए साझा

कॉन्फ्रेंस में विशेषज्ञ चिकित्सकों ने अपने-अपने अनुभव साझा किए। दंत चिकित्सा के महत्व और इस सेवा को मरीजों तक पहुंचाने के बारे में जानकारी दी गई। इस दौरान संरक्षक डॉ. अमरजीत गुलेरी, साइंटिफिक चेयरमैन डॉ. संदीप सिंह, डॉ. संदीप शुक्ला, डॉ. मनोज मिश्र,डॉ. सौरभ श्रीवास्तव, डॉ. अपर्णा भारद्वाज,डॉ आशुतोष सिंह ने विचार व्यक्त किए। साथ ही डॉ वैभव गुप्ता, डॉ अरुणेश मिश्र ,डॉ बीबी तिवारी, डॉ आरएस मौर्य, डॉ स्वाति सिंह ,डॉ ओजस्विता पांडे, डॉ निहारिका निगम, डॉ शिप्रा कुशवाहा,डॉ नदीम जावेद ,डॉ बसंत यादव, डॉ श्लेषा शुक्ला समेत अन्य दंत चिकित्सक मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed