फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Dengue spreading rapidly in Prayagraj, two new infected were found, so far 15 patients

प्रयागराज में तेजी से पांव पसार रहा डेंगू, दो नए संक्रमित मिले, अब तक 15 मरीज

Wed, 25 Aug 2021 09:26 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 25 Aug 2021 09:26 PM IST
सार

जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. आनंद सिंह के मुताबिक बाढ़ प्रभावित इलाकों में एंटी लार्वा छिड़काव कराया जा रहा है। बुखार पीड़ितों में डेंगू के लक्षण दिखने पर उन्हें मेडिकल कॉलेज की पैथालॉजी में जांच कराने की सलाह दी जा रही है।

विज्ञापन
Dengue spreading rapidly in Prayagraj, two new infected were found, so far 15 patients
डेंगू, मच्छर - फोटो : file photo

विस्तार

डेंगू अब पांव पसार रहा है। तीन दिनों से लगातार मरीज चिह्नित हो रहे हैं। बुधवार को दो बुखार पीड़ितों में डेंगू संक्रमण की पुष्टि हुई है। जिले में अब तक 15 डेंगू पीड़ित पाए गए हैं। दो का इलाज अलग-अलग निजी अस्पतालों में चल रहा है।
विज्ञापन


जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. आनंद सिंह के मुताबिक बाढ़ प्रभावित इलाकों में एंटी लार्वा छिड़काव कराया जा रहा है। बुखार पीड़ितों में डेंगू के लक्षण दिखने पर उन्हें मेडिकल कॉलेज की पैथालॉजी में जांच कराने की सलाह दी जा रही है।
विज्ञापन


डॉ. आनंद ने बताया कि बुधवार को जिन दो लोगों में डेंगू संक्रमण की पुष्टि हुई है, उन्हें कई दिनों से बुखार की शिकायत थी। जांच कराने पर संक्रमण की पुष्टि हुई तो उन्हें दवाएं दी गई हैं। चिकित्सकों की टीम ने डेंगू संक्रमितों का परीक्षण किया है। मरीज और आसपास के 50 घरों के अंदर बाहर छिड़काव कर दवाएं दी गई हैं। उन्होंने बताया कि संचारी रोगों पर नियंत्रण की पूरी तैयारी है। सभी निजी चिकित्सालयों के संचालकों से कहा गया है कि यदि डेंगू के मरीज सामने आते हैं तो उनके बारे में सूचनाएं उन्हें या सीएमओ कार्यालय को तुरंत उपलब्ध कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed