फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Dengue: parathormone spray in two hundred homes, seven new dengue patients, 82 infected so far

Dengue : दो सौ घरों में पैराथ्रम स्प्रे, डेंगू के सात नए मरीज, अब तक 82 संक्रमित

Fri, 10 Sep 2021 10:25 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 10 Sep 2021 10:25 PM IST
सार

जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. आनंद सिंह के मुताबिक जिले में अब तक चिह्नित 82 डेंगू के मरीजों में नगरीय क्षेत्र के 55 और ग्रामीण क्षेत्र के 27 मरीज हैं। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को दस डेंगू संक्रमितों को विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कर उपचार किया जा रहा है। 

विज्ञापन
Dengue: parathormone spray in two hundred homes, seven new dengue patients, 82 infected so far
dengue - फोटो : istock

विस्तार

प्रयागराज में वायरल का वार बढ़ता ही जा रहा है। बुखार का कहर बरकरार है। डेंगू का प्रकोप भी बढ़ता ही जा रहा है। शुक्रवार को जिले में डेंगू के सात नए मरीज चिह्ित किए गए। अब तक डेंगू संक्रमितों की संख्या 82 हो गई है। दस मरीज विभिन्न अस्पतालों में भर्ती हैं। 13 सक्रिय मरीज हैं। मलेरिया विभाग ने कई मोहल्लों के दो सौ से अधिक घरों में पैराथ्रम स्प्रे कराया। लार्वा जांच और एंटी लार्वा छिड़काव भी किया गया।
विज्ञापन


जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. आनंद सिंह के मुताबिक जिले में अब तक चिह्नित 82 डेंगू के मरीजों में नगरीय क्षेत्र के 55 और ग्रामीण क्षेत्र के 27 मरीज हैं। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को दस डेंगू संक्रमितों को विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कर उपचार किया जा रहा है। 
विज्ञापन


डॉ. सिंह के मुताबिक बुखार पीड़ितों की संख्या बढ़ रही है। पीड़ितों को डेंगू और मलेरिया जांच कराने की सलाह दी जा रही है। पांच दिन से अधिक बुखार आया और ठंड लगे तो वायरल से इतर अन्य बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। शुक्रवार को सर्वाधिक तीन डेंगू संक्रमित सोरांव इलाके में पाए गए। मेजा, हंडिया, लूकरगंज, तेलियरगंज के रहने वाले एक-एक व्यक्ति में डेंगू संक्रमण की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकारी में चार, निजी अस्पतालों में छह संक्रमित भर्ती

वायरल के साथ डेंगू का कहर अस्पतालों में संक्रमितों की संख्या को बढ़ा रहा है। शुक्रवार को सीजन के सर्वाधिक दस डेंगू संक्रमितों को अस्पताल में भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। सरकारी अस्पताल एसआरएन में दो, बेली में दो तथा निजी अस्पताल नाजरेथ में दो तथा मोहक अस्पताल में चार डेंगू संक्रमितों को भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। 


एसआरएन, बेली की ओपीडी पहुंचे आठ सौ से अधिक बुखार पीड़ित
एसआरएन  और बेली अस्पताल की ओपीडी में शुक्रवार को मौसम जनित बीमारियों से पीड़ित लोगों की संख्या अधिक रही। मेडिसिन विभाग की ओपीडी में मरीजों को देख रहीं डॉ. अनुभा श्रीवास्तव ने बताया कि वायरल पीड़ितों के साथ बुखार, सर्दी-जुकाम, खांसी की दिक्कत वाले मरीज आ रहे हैं। दोनों अस्पतालों में पहुंचे दो हजार से अधिक मरीजों में करीब आठ सौ ऐसे मरीज रहे जिन्हें बुखार के साथ अन्य परेशानी है। चिकित्सकों के मुताबिक मौसम के प्रभाव से ऐसा हो रहा है। वातावरण में नमी की अधिकता और खानपान में लापरवाही से वायरल जकड़ रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed