फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Dengue outbreak increasing in Prayagraj, eight new dengue patients in 24 hours, 34 infected so far

प्रयागराज में बढ़ रहा डेंगू का प्रकोप, 24 घंटे में डेंगू के सात नए मरीज, अब तक 42 संक्रमित

Fri, 03 Sep 2021 06:48 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 03 Sep 2021 06:48 PM IST
सार

जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. आनंद सिंह के मुताबिक अब तक चिह्नित डेंगू पीड़ितों में शहर के 22 और ग्रामीण इलाकों के 12 मरीज हैं। लोगों को डेंगू से बचाने के सभी उपाय किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि एलनगंज, सीमैट परिसर, छोटा बघाड़ा, बेनीगंज मलिन बस्ती, ययासुद्दीनपुर, ट्रांसपोर्ट नगर, बाघंबरी हाउसिंग स्कीम, अल्लापुर में लोहा पार्क सहित अन्य इलाकों में एंटी लार्वा छिड़काव कराया गया।

विज्ञापन
Dengue outbreak increasing in Prayagraj, eight new dengue patients in 24 hours, 34 infected so far
डेंगू, मच्छर - फोटो : file photo

विस्तार

जिले में डेंगू संक्रमण तेजी से फैल रहा है। शुक्रवार को डेंगू के सात मरीज पाए गए। इसी के साथ डेंगू मरीजों की संख्या बढ़कर 42 हो गई है। उधर, मलेरिया ने भी पांव पसार लिया है। अलग-अलग अस्पतालों में मलेरिया संक्रमण की चपेट में आने से 403 मरीज भर्ती हैं। अस्पतालों में वायरल फीवर के रोगियों की भीड़ बढ़ रही है। फिलहाल डेंगू से अब तक एक भी मौत की पुष्टि नहीं हुई है। 
विज्ञापन

बारिश के बाद अचानक बदले मौसम में डेंगू का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। जिले में बृहस्पतिवार को 24 घंटे के भीतर आठ बुखार पीड़ितों में डेंगू संक्रमण की पुष्टि हुई है। 
विज्ञापन


जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. आनंद सिंह के मुताबिक अब तक चिह्नित डेंगू पीड़ितों में शहर के 22 और ग्रामीण इलाकों के 12 मरीज हैं। लोगों को डेंगू से बचाने के सभी उपाय किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि एलनगंज, सीमैट परिसर, छोटा बघाड़ा, बेनीगंज मलिन बस्ती, ययासुद्दीनपुर, ट्रांसपोर्ट नगर, बाघंबरी हाउसिंग स्कीम, अल्लापुर में लोहा पार्क सहित अन्य इलाकों में एंटी लार्वा छिड़काव कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एलनगंज, छोटा बघाड़ा, नयापुरा, दरभंगा कॉलोनी, कालिंदीपुरम, बेनीगंज, गयासुद्दीनपुर समेत अन्य इलाकों में लार्वा पनपने से स्थानों को नष्ट कराया गया। वहीं करीब चार सौ घरों और आसपास के क्षेत्रों के करीब चार सौ घरों में पैराथ्रम स्प्रे कराया गया, जिससे लार्वा न पनप पाए। डीएलओ के के मुताबिक सोरांव के इस्माइलपुर में घर-घर जाकर टीमों ने बुखार पीड़ितों की जांच की और बीमारी के बारे में  पता लगया। गांव में डेंगू संक्रमित तो नहीं मिले पर वायरल फीवर पीड़ित पाए गए। जिन्हें दवाएं दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed