फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Dengue outbreak: Demand for 1000 units of platelets daily, supply only 350 units

डेंगू का प्रकोप : रोज 1000 यूनिट प्लेटलेट्स की मांग, आपूर्ति सिर्फ 350 यूनिट

Sun, 24 Oct 2021 07:31 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला ब्यूरो , प्रयागराज
अमर उजाला ब्यूरो , प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 24 Oct 2021 07:31 PM IST
विज्ञापन
Dengue outbreak: Demand for 1000 units of platelets daily, supply only 350 units
ब्लड टेस्ट - फोटो : demo pics

डेंगू के बढ़ते प्रकोप के बीच प्लेटलेट्स की भारी किल्लत हो गई है। शहर के पांच प्रमुख ब्लड बैंकों में रोज एक हजार से अधिक यूनिट प्लेटलेट्स की मांग है। इसके विपरीत ब्लड बैंकों से अधिकतम 350 यूनिट प्लेटलेट्स की आपूर्ति की जा रही है। प्लेटलेट्स न मिलने से डेंगू संक्रमितों के तीमारदार ब्लड बैंकों के चक्कर काट रहे हैं। शहर के सरकारी और निजी क्षेत्र के ब्लड बैंकों में प्लेटलेट्स के लिए मारामारी मची है। डेंगू संक्रमितों को छह यूनिट प्लेटलेट्स की मांग पर फिलहाल दो से चार यूनिट प्लेटलेट्स ही दी जा रही हैं। मरीजों के परिवारीजन, तीमारदार प्लेटलेट्स के लिए एक से दूसरे बल्ड बैंकों तक भटक रहे हैं। 

विज्ञापन


एसआरएन, एएमए, एएनएचए ब्लड बैंकों से सर्वाधिक प्लेटलेट्स की आपूर्ति की जा रही है। एसआएन ब्लड बैंक से प्रतिदिन औसतन 70, एएमए ब्लड बैंक से 200 तथा नर्सिंग होम एसोसिएशन (एएनएचए) ब्लड बैंक से 45 यूनिट प्लेटलेट्स की आपूर्ति की जा रही है। वहीं कॉल्विन से दस यूनिट तथा बेली ब्लड बैंक से वर्तमान में रोज 30 यूनिट प्लेटलेट्स की आपूर्ति की जा रही है।

विज्ञापन

एएमए ब्लड बैंक के चेयरमैन डॉ. अशोक अग्रवाल ने बताया कि एक यूनिट रक्त से सिर्फ एक यूनिट प्लेटलेट्स बनाई जाती है। एक डेंगू मरीज के लिए चार से छह यूनिट प्लेटलेट्स की मांग आ रही है। सभी संक्रमितों को राहत मिले, इसलिए मरीज की रिपोर्ट के आधार पर प्लेटलेट्स दी जा रही हैं। इससे तीन गुना ज्यादा लोग बिना प्लेटलेट्स के लौटाए जा रहे हैं। 

एएनएचए ब्लड बैंक के प्रभारी डॉ. निकुंज अग्रवाल के मुताबिक रक्तदान के बाद प्लेटलेट्स बनते ही आपूर्ति लेने को मरीज के तीमारदार खड़े रहते हैं। प्लेटलेट्स का स्टाक निल बना है। लोगों को नंबर दिए जा रहे हैं, ताकी नियत समय पर उन्हें प्लेटलेट्स उपलब्ध कराई जा सकें। 

चिंता छोड़ दिखानी होगी हिम्मत
मोती लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के पैथोलॉजी विभाग की अध्यक्ष डॉ. वत्सला मिश्रा के मुताबिक डेंगू संक्रमित या उनके तीमारदार संक्रमण के दौरान कम हो रही प्लेटलेट्स काउंट की रिपोर्ट देखकर पैनिक न हों। अस्पताल में भर्ती डेंगू संक्रमितों के प्लेटलेट्स काउंट जब 20 हजार से नीचे आए तो चिकित्सक की सलाह पर प्लेटलेट्स की व्यवस्था करनी चाहिए। वैसे प्लेटलेट्स चढ़ाना तब जरूरी हो जाता है जब संक्रमित के नाक से ब्लीडिंग हो या फिर शरीर पर चकत्ते पड़ जाएं। चिंता नहीं हौसले और भरोसे से इलाज कराने की जरूरत है। उन्होंने बताया कि लोग डेंगू पॉजिटिव रिपोर्ट आते ही प्लेटलेट्स के लिए परेशान होने लगते हैं। मरीज, तीमारदार धैर्य रखें, अधिकतर मरीज चार से छह दिन में संक्रमणमुक्त भी हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed