फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Dengue infected woman got normal delivery in Cantonment Hospital

प्रयागराज : छावनी अस्पताल में डेंगू संक्रमित महिला की कराई सामान्य डिलेवरी, बचाई जान

Wed, 19 Oct 2022 10:38 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 19 Oct 2022 10:38 PM IST
सार

परिजन उम्मीद की आखिरी किरण लिए 16 अक्तूबर की रात छावनी अस्पताल पहुंचे। अस्पताल के प्रोजेक्ट हेड डॉ. सिद्वार्थ पांडेय ने इस केस को दूसरे अस्पताल में रेफर करने के बजाए महिला की जान बचाने का निर्णय लिया।

विज्ञापन
Dengue infected woman got normal delivery in Cantonment Hospital
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छावनी अस्पताल में मंगलवार को गंभीर स्थिति में पहुंच चुकी डेंगू संक्रमित गर्भवती महिला का सामान्य प्रसव कराया गया। प्रसव के बाद महिला की स्थिति सामान्य है। फाफामऊ की रहने वाली गर्भवती महिला का हीमोग्लोबिन गिरकर दो यूनिट पहुंच गया था। साथ ही गर्भ में नौ महीने के बच्चे की भी मौत हो चुकी थी। इस दौरान वह डेंगू संक्रमित भी हो गई और उसका प्लेटलेट्स गिरकर 21 हजार हो गया। गंभीर स्थिति में परिजन महिला को लेकर शहर के कई अस्पतालों की चौखट पर गए लेकिन सभी ने उन्हें वापस कर दिया।
विज्ञापन



परिजन उम्मीद की आखिरी किरण लिए 16 अक्तूबर की रात छावनी अस्पताल पहुंचे। अस्पताल के प्रोजेक्ट हेड डॉ. सिद्वार्थ पांडेय ने इस केस को दूसरे अस्पताल में रेफर करने के बजाए महिला की जान बचाने का निर्णय लिया। उन्होंने महिला को तत्काल भर्ती कर लिया। खून की कमी होने के कारण सबसे पहले तेज बहादुर सप्रू अस्पताल (बेली) से ब्लड की मांग की गई।
विज्ञापन



डॉ. उत्तम ने तत्काल नौ यूनिट ब्लड उपलब्ध कराया। छावनी अस्पताल में भर्ती के होने के तीसरे दिन डॉ. प्रीती सिंह व डॉ. वैशाली सिंह ने महिला की मेडिकल स्थित को देखते हुए सामान्य तरीके से प्रसव कराने का निर्णय लिया। चार घंटे की कड़ी मेहनत के बाद महिला का सामान्य प्रसव कराया, जिसके बाद उम्मीद छोड़ चुके परिजनों में खुशी की लहर दौड़ गई। अब महिला स्वस्थ है और अस्पताल के डॉक्टर और कर्मचारी भी अपनी इस उपलब्धि पर खुश हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

Dengue infected woman got normal delivery in Cantonment Hospital
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

चार दिन से गर्भ में था मृतक बच्चा
महिला की जांच होने पर पता चला की छावनी अस्पताल पहुंचने से 24 घंटे पहले ही बच्चे की गर्भ में मौत हो चुकी थी। ब्लड  कम होने और डेंगू संक्रमित होने के कारण सर्जरी करना मुमकिन नहीं था। 


हम तो उम्मीद छोड़ चुके थे। लेकिन अस्पताल के चिकित्सकों ने हिम्मत नहीं हारी। बच्चे को खोने का गम जरूर है। मगर इस बात का संतोष है कि मां की जान बच गई। रंजू देवी, गर्भवती महिला की मां


महिला की स्थिति सामान्य है, अब उसका हीमोग्लोबिन आठ यूनिट है और प्लेटलेट्स भी बेहतर हो रहा है। बेली अस्पताल ने महिला की जान बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। जिसके लिए डॉ. उत्तम सिंह व अस्पताल की महिला रोग विशेषज्ञ की टीम बधाई की पात्र हैं। -डॉ. सिद्वार्थ पांडेय, प्रोजेक्ट हेड, छावनी अस्पताल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed