{"_id":"60c78baa8ebc3ea6dd2e9551","slug":"demonstration-in-uppsc-on-the-issue-of-selection-of-ineligible","type":"story","status":"publish","title_hn":"एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती : अपात्रों के चयन के मुद्दे पर यूपीपीएससी में प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती : अपात्रों के चयन के मुद्दे पर यूपीपीएससी में प्रदर्शन
Tue, 15 Jun 2021 01:15 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Tue, 15 Jun 2021 01:15 AM IST
सार
- छात्रों की मांग, पात्रों का चयन करे आयोग, जारी हो प्रतीक्षा सूची
विज्ञापन
UPPSC
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती परीक्षा में अपात्रों का चयन किए जाने मामला गरमाने लगा है। सोमवार को अभ्यर्थियों ने युवा मंच के बैनर तले उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) के सामने प्रदर्शन किया और ज्ञापन दिया। मांग की गई कि अपात्रों का चयन निरस्त करते हुए प्रतीक्षा सूची जारी की जाए और चयन से वंचित रह गए पात्र अभ्यर्थियों को चयनित किया जाए।
युवा मंच के अध्यक्ष अनिल सिंह के नेतृत्व में प्रदर्शन करने पहुंचे अभ्यर्थियों का कहना है कि हिंदी विषय में अपात्रों का बड़ी संख्या में चयन हुआ है। अर्हता न होने के बावजूद सैकड़ों अपात्र अभ्यर्थियों ने परीक्षा का फार्म भर दिया था और उनका चयन भी हो गया। इस वजह से पात्र अभ्यर्थी चयन से वंचित रह गए। हिंदी के अलावा कुछ अन्य विषयों में भी ऐसा ही हुआ।
अभ्यर्थियों का आरोप है कि आयोग ने यह स्थित जानबूझकर उत्पन्न की। सैकड़ों बेरोजगार युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ किया जा रहा है। हालांकि आयोग ने आवेदन के वक्त यह स्पष्ट कर दिया था कि आवेदन पत्र में गलत जानकारी देने पर चयन निरस्त कर दिया जाएगा और विधिक कार्रवाई भी होगी। अभ्यर्थियों का कहना है कि आयोग अब अपात्रों का चयन निरस्त करे और वेटिंग लिस्ट जारी करते हुए मेरिट में नीचे रह गए पात्र अभ्यर्थियों को रिक्त पदों पर चयनित करे।