फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Demonstration in front of Mahadevi Varma's statue for the release and treatment of poet Varvara Rao

कवि वरवर राव की रिहाई और इलाज के लिए महादेवी वर्मा की प्रतिमा के सामने प्रदर्शन

Fri, 17 Jul 2020 09:03 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 17 Jul 2020 09:03 PM IST
विज्ञापन
Demonstration in front of Mahadevi Varma's statue for the release and treatment of poet Varvara Rao
prayagraj news - फोटो : prayagraj
तेलगु के प्रसिद्ध कवि वरवर राव के जेल में रहते हुए कोरोना पॉजिटिव पाए जाने पर प्रयागराज के साहित्यिक समाज ने चिंता जताई। सात ही गुस्से का इजहार भी किया। सिविल लाइंस स्थित महादेवी वर्मा की प्रतिमा के पास पहुंचकर कवियों, कथाकारों ने प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने जेल में बंद तेलगु कवि के बेहतर इलाज और रिहाई के लिए आवाज उठाई।
विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों ने कवि वरवर राव की रिहाई की आवाज बुलंद करते हुए कहा कि सरकार जेल में वरवर राव की जान से खिलवाड़ कर रही है। कोरोना संक्रमण काल में जब कि जेलें खाली करने की बात की जा रही है, ऐसे समय सरकार उन्हें अंतरिम जमानत तक नहीं दे रही है। जबकि, उनकी उम्र 80 साल है और वे पहले से ही कई बीमारियों से ग्रस्त हैं।
विज्ञापन


अब पता चला है कि वो कोविड-19 से ग्रस्त हो गए हैं। ऐसे समय जब वे न्यायिक हिरासत में हैं, तब उनके इलाज की जिम्मेदारी सरकार की बनती है। लेकिन, उन्हें जेजे अस्पताल में कर्मचारी छोड़कर चले गए। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि यह कवि को मारने की सरकारी साजिश हो सकती है। प्रदर्शन के दौरान उनकी कवियों ने उनकी कविताओं का पाठ भी किया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि यह हमला सिर्फ  कवि पर नहीं, बल्कि कविता पर भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनकी कविताएं चूंकि शोषितों, वंचितों की प्रेरणा का स्रोत है। इसलिए सरकार ऐसी कविताओं और कवियों की हत्या की साजिश कर रही है। प्रदर्शनकारी हाथों में पोस्टर लिए हुए थे। भीमा कोरेगांव केस में फंसाए गए आंनद तेलतुंबडे, गौतम नौलखा, शोमा सेन, सुधा भारद्वाज, अरुण फरेरा सहित सभी 11 लोगों को निर्दोष बताया गया था।


शारीरिक दूरी का पालन करते हुए किए गए इस प्रदर्शन में अंशु मालवीय, बसंत त्रिपाठी,  सूर्यनारायण, प्रो अनिता गोपेश, इप्टा से जुड़ी अनिता त्रिपाठी, रंगकर्मी अमितेश कुमार,सीमा आजाद, विश्व विजय, केके पांडेय सहित कई कवि, लेखक शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed