फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Demolition in CMP's student council building

सीएमपी के छात्र परिषद भवन में तोड़फोड़

Wed, 22 Jan 2020 01:12 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jan 2020 01:12 AM IST
विज्ञापन
Demolition in CMP's student council building
प्रयागराज। सीएमपी डिग्री कॉलेज के छात्र परिषद भवन में मंगलवार को कुछ उपद्रवियों ने जमकर हंगामा किया और तोड़फोड़ की। बाद में सीसीटीवी फुटेज में उपद्रवियों को पहचान लिया गया। कॉलेज प्रशासन ने पुलिस को कुछ नाम भी बताए हैं। कॉलेज के प्राचार्य का कहना है कि मामले में मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन

हालांकि जिस वक्त यह घटना हुई, वहां छात्र परिषद के अध्यक्ष करन सिंह परिहार भी मौजूद थे। करन वहां कुछ छात्रों के साथ क्रमिक अनशन पर बैठने गए थे लेकिन, इससे पहले ही कुछ बाहरी तत्व अचानक वहां पहुंचे और हंगामा शुरू कर दिया। छात्र परिषद भवन में रखीं कुर्सियां तोड़ दी गईं और अध्यक्ष को भी धमकी दी गई। सूचना पाकर कॉलेज प्रॉक्टोरियल बोर्ड के सदस्य और जॉर्जटाउन थाने की पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक उपद्रवी भाग चुके थे।
विज्ञापन

प्रॉक्टोरियल बोर्ड की ओर से अध्यक्ष करन सिंह से कहा गया कि वह उपद्रव करने वालों के नाम पुलिस को बता दें। इस पर करन ने कहा कि सीसीटीवी फुटेज में सभी की पहचान हो चुकी है, सो कॉलेज प्रशासन की ओर से मामले में एफआईआर दर्ज कराई जाए। सीएमपी के प्राचार्य डॉ बृजेश कुमार का कहना है कि तोड़फोड़ करने वालों को चिह्नित कर लिया गया है। पुलिस को उनके नाम बताए गए हैं। जल्द ही रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्र परिषद अध्यक्ष को अनशन से रोका
सीएमपी में तोड़फोड़ की घटना के बाद छात्र परिषद अध्यक्ष करन सिंह परिहार जैसे ही क्रमिक अनशन पर बैठे, प्रॉक्टोरियल बोर्ड ने उन्हें उठा दिया। करन से कहा गया कि क्रमिक अनशन के लिए पूर्व अनुमति नहीं ली गई है। इस पर करन ने कहा कि प्राचार्य को नोटिस दिया गया था। करन वहां पिंक टॉयलेट, कूड़ा दान, कॉलेज के अंदर सड़क की मरम्मत आदि की मांग को लेकर अनशन पर बैठने गए थे। प्रॉक्टोरियल बोर्ड से अनशन की अनुमति न मिलने पर करन लौट गए। करन का कहना है कि कॉलेज प्रशासन भले ही उन्हें रोके, लेकिन वह मंगलवार से क्रमिक अनशन शुरू करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed