फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Demolition in a truck on bank road, robbery from driver

बैंक रोड पर ट्रक में तोड़फोड़, चालक से लूटपाट

Sun, 11 Aug 2019 01:15 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 11 Aug 2019 01:15 AM IST
विज्ञापन
Demolition in a truck on bank road, robbery from driver
Demolition in a truck on bank road, robbery from driver - फोटो : CITY DESK
प्रयागराज। शिवकुटी में मजार तिराहे के पास शनिवार रात कारसवार बदमाशों ने पूणे जा रहे ट्रक को रोककर तोड़फोड़ की। साथ ही चालक को मारपीट कर 35 हजार रुपये लूट लिए। बदमाशों के जाने के बाद सूचना दी गई तो पुलिस मौके पर पहुंची। देर रात भुक्तभोगी ने तहरीर दी। पुलिस का कहना है कि मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।
विज्ञापन

थरवई के जगदीशचंद्रा निवासी शिवकुमार क्षेत्र के ही अजय कुशवाहा का ट्रक चलाता है। उसने बताया कि शनिवार को वह उसे पूणे जाना था जहां से सामान लादकर शहर वापस आना था। रात 11.30 बजे के करीब वह शिवकुटी से होकर गुजर रहा था। जैसे ही वह मजार तिराहे के पास बने विद्युत उपकेंद्र के पास पहुंचा, पीछे से सफेद रंग की कार पर सवार होकर पहुंचे चार बदमाशों ने गाड़ी आगे लगाकर ट्रक रोक लिया। चालक के रुकते ही चार लोग कार से निकले और ट्रक में तोड़फोड़ शुरू कर दी। साथ ही चालक शिवकुमार व उसके साथ मौजूद क्लीनर को पीटना शुरू कर दिया। आरोप है कि शिवकुमार पर लोहे की रॉड से हमला किया गया जिसमें उसकी पीठ, गर्दन व हाथों में चोट आई।
विज्ञापन

उसके शोर मचाने पर उधर से गुजर रहे रहे कुछ लोग रुके तो हमलावर भाग निकले। इससे पहले ट्रक में रखे 35 हजार रुपये भी लूट ले गए। शिवकुमार ने बताया कि उसे यह रुपये खर्च के लिए मालिक ने दिए थे। सूचना पर कर्नलगंज पुलिस मौके पर पहुंची। बाद में घटनास्थल शिवकुटी थाना क्षेत्र में होने की बात सामने आने पर वहां की पुलिस पहुंची। सीओ कर्नलगंज रत्नेश सिंह भी पहुंच गए। इसके बाद भुक्तभोगी को ट्रक समेत शिवकुटी थाने ले जाया गया और पूछताछ की गई। सीओ ने बताया कि ट्रक में तोड़फोड़ हुई है। हालांकि लूट की बात फिलहाल संदिग्ध लग रही है। फिर भी तहरीर ले ली गई है। अज्ञात में मुकदमा दर्ज कर जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन-चार बार किया था ओवरटेक
चालक शिवकुमार ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि कारसवार लुटेरे पतंजलि मोड़ आलू गोदाम के पास से ही उसके पीछे लग गए थे। वहां से मजार तिराहा विद्युत उपकेंद्र तक पहुंचने के बीच तीन-चार बार उसे ओवरटेक भी किया। लेकिन वह उनकी मंशा समझ नहीं सका।

लूट दर लूट से दहशत
शहर में लगातार हो रही लूट की वारदातों से सनसनी है। पिछले कुछ दिनों में मोबाइल-चेन व नगदी लूट की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं। सिविल लाइंस में एजी ऑफिस के पास तो लगातार तीन दिनों तक मोबाइल छिनैती की वारदातें हुईं। इनमें भाजपा पार्षद रतन दीक्षित से हुई लूट की वारदात भी शािमल है। उधर जार्जटउन, खुल्दाबाद, कर्नलगंज में भी लूट की घटनाएं हुईं। इसके बावजूद पुलिस अलर्ट नहीं हुई और नतीजा सबके सामने है। बता दें कि पिछले दिनों हुई लूट-छिनैती की किसी भी वारदात का अब तक खुलासा नहीं हो सका है।

Demolition in a truck on bank road, robbery from driver

Demolition in a truck on bank road, robbery from driver- फोटो : CITY DESK

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed