फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Demand to make Nepal a Hindu nation arose on the sands of Magh Mela, delegation met Shankaracharya

Prayagraj : माघ मेले की रेती पर उठी नेपाल को हिंदू राष्ट्र बनाने की मांग, प्रतिनिधि मंडल नरेंद्रानंद से मिला

Sat, 10 Jan 2026 07:55 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 10 Jan 2026 07:55 PM IST
सार

संगम की रेती पर आयोजित माघ मेले का मंच अब केवल भक्ति तक सीमित नहीं रहा, बल्कि यह राष्ट्र और धर्म से जुड़े गंभीर वैश्विक मुद्दों पर विचार-विमर्श का केंद्र भी बन गया है। इस वर्ष माघ मेले में पड़ोसी देश नेपाल को पुनः हिंदू राष्ट्र घोषित करने की मांग प्रमुखता से गूंजी है।

विज्ञापन
Demand to make Nepal a Hindu nation arose on the sands of Magh Mela, delegation met Shankaracharya
माघ मेले में शंकराचार्य स्वामी नरेंद्रानंद सरस्वती से मिलने पहुंचा नेपाल का प्रतिनिधि मंडल। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

संगम की रेती पर आयोजित माघ मेले का मंच अब केवल भक्ति तक सीमित नहीं रहा, बल्कि यह राष्ट्र और धर्म से जुड़े गंभीर वैश्विक मुद्दों पर विचार-विमर्श का केंद्र भी बन गया है। इस वर्ष माघ मेले में पड़ोसी देश नेपाल को पुनः हिंदू राष्ट्र घोषित करने की मांग प्रमुखता से गूंजी है। नेपाल से आए श्रद्धालुओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने इस संबंध में स्वामी नरेंद्रानंद सरस्वती से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने स्वामी नरेंद्रानंद से नेपाल की पुरानी हिंदू पहचान को वापस दिलाने के लिए मार्गदर्शन और आशीर्वाद भी मांगा है।

विज्ञापन

श्रद्धालुओं ने स्वामी नरेंद्रानंद के समक्ष नेपाल में वर्तमान धार्मिक और सांस्कृतिक चुनौतियों को विस्तार से रखा। कहा गया कि नेपाल जो कभी विश्व का एकमात्र हिंदू राष्ट्र था उसी ऐतिहासिक और धार्मिक पहचान के साथ पुनः उसे हिंदू राष्ट्र के रूप में स्थापित किया जाए। प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि नेपाल में अवैध रूप से रोहिंग्या मुस्लिमों की घुसपैठ बढ़ रही है। इसके साथ ही, देश में हजारों की संख्या में मस्जिदें और चर्च बनाए जा रहे हैं, जो संगठित धर्मांतरण का संकेत है। चिंता व्यक्त करते हुए कहा गया कि हिंदू भगाओ, देश बचाओ जैसे विवादास्पद नारों के कारण नेपाल के मूल हिंदू निवासियों में भय का माहौल उत्पन्न हो गया है।

विज्ञापन


स्वामी नरेंद्रानंद सरस्वती ने नेपाल से आए राम पुकार यादव, राखी ठाकुर और राजेंद्र खनाल आदि की बातों को ध्यान से सुना। उन्होंने नेपाल की हिंदू पहचान की सुरक्षा को अत्यंत आवश्यक बताते हुए इस अभियान में अपने पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। उन्होंने भारत और नेपाल के सदियों पुराने सांस्कृतिक संबंधों को भी रेखांकित किया। नेपाली प्रतिनिधिमंडल ने माघ मेले के संतों का आशीर्वाद लेकर नेपाल लौटने और वहां एक व्यापक जागरूकता अभियान चलाने का संकल्प लिया है। उनकी रणनीति है कि वे नेपाल में गांव-गांव जाकर लोगों को नेपाल को पुनः हिंदू राष्ट्र बनाने की आवश्यकता के बारे में जागरूक करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed