फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Demand to conduct interview of Principal Recruitment 2013, memorandum submitted

प्रधानाचार्य भर्ती 2013 के साक्षात्कार कराए जाने की मांग, सौंपा ज्ञापन

Sat, 26 Jun 2021 01:15 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jun 2021 01:15 AM IST
विज्ञापन
Demand to conduct interview of Principal Recruitment 2013, memorandum submitted
प्रयागराज। प्रदेेश के सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के लिए प्रधानाचार्य के 2013 में घोषित पदों के साक्षात्कार कराए जाने और 2011 की प्रधानाचार्य भर्ती के छह मंडलों का शेष परिणाम जारी की मांग को लेकर शुक्रवार को उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड के सचिव को ज्ञापन दिया गया। प्रधानाचार्य की 2011 एवं 2013 की भर्ती के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों का कहना है कि अब इंतजार करते-करते उनका धैर्य खत्म हो रहा है। 2011 में प्रधानाचार्य का साक्षात्कार देने के 10 वर्ष बाद भी परिणाम जारी नहीं किया गया।
विज्ञापन

चयन बोर्ड पहुंचे अभ्यर्थियों का नेतृत्व कर रहे डॉ. संतोष शुक्ल का कहना है कि हाईकोर्ट की ओर से कानपुर मंडल के साक्षात्कार पर लगी रोक हटा लेने के बाद भी 2011 के प्रधानाचार्य पदों का साक्षात्कार नहीं कराया गया। अभ्यर्थियों का आरोप है कि 2016 की शिक्षक भर्ती की परीक्षा कराने के बाद परिणाम तो जारी कर दिया गया परंतु 2011 एवं 2013 के प्रधानाचार्य के पदों की सीधी भर्ती का साक्षात्कार पूरा नहीं कराया जा सका। इनका कहना था कि बड़ी संख्या में आवेदन करने वाले बीच में रिटायर हो गए और चयन बोर्ड इंटरव्यू नहीं करवा सका।
विज्ञापन

अभ्यर्थियों का कहना है कि कोर्ट ने मई 2021 तक प्रधानाचार्य 2013 के पदों की भर्ती पूूरा करने का आदेश दिया है, इसके बाद भी चयन बोर्ड अध्यक्ष साक्षात्कार नहीं करवा रहे हैं। प्रधानाचार्य संघर्ष मोर्चा के डॉ. संतोष शुक्ल, डॉ. राधाकृष्ण मिश्र, संतोष पांडेय का कहना था कि यदि उनकी मांगें नहीं मानी गई तो आमरण अनशन को बाध्य होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed