{"_id":"5bd86e95bdec22698e6eb563","slug":"demand-of-space-in-kumbh-mela-for-teerth-purohits","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुंभ की तैयारीः तीर्थ पुरोहितों के लिए जगह बढ़ाने की मांग ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुंभ की तैयारीः तीर्थ पुरोहितों के लिए जगह बढ़ाने की मांग
अमर उजाला डेस्क, प्रयागराज
Updated Tue, 30 Oct 2018 08:15 PM IST
विज्ञापन
Kumbh Mela 2019
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
योगी सरकार 15 जनवरी से शुरू होने जा रहे कुंभ को सफल बनाने के लिए जोरों से जुटी है। इस बार के मेले का प्रमुख आकर्षण तीर्थ पुरोहित बताए जा रहे हैं। आयोजन में कहीं कोई कमी न रहे जाए इसके लिए सुविधाओं के साथ ही जगह बढ़ाने की मांग भी की जा रही है।
विज्ञापन
प्रयागवाल सभा के अध्यक्ष राजेंद्र पालीवाल के अनुसार सभा ओर से कुंभ के छह सेक्टरों में जगह बढ़ाने की मांग की गई है। यह मांग इसलिए की गई है क्योंकि इस बार के आयोजन के दौरान तीर्थ पुरोहितों की संख्या करीब एक हजार तक जा पहुंचने की संभावना है।
विज्ञापन
आयोजकों के मुताबिक जगह बढ़ाने की मांग की गई है और प्रशासन की ओर से मांग के मद्देनजर स्थितियों का जायजा लिया जा रहा है। आपको बता दें कि कुछ समय पहले भी कुंभ मेले की जगह में विस्तार की बात उठी थी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस पर अपनी स्वीकृति भी प्रदान की थी।
विज्ञापन
कुंभ के दौरान तीर्थ पुरोहित की संख्या ही नहीं बढ़ती बल्कि कर्म-कांड भी बढ़ जाते हैं। इसलिए मेले में हिस्सा लेने वालों के साथ ही आयोजन से जुड़े हर पहलू पर प्रशासन गौर कर रहा है।