{"_id":"655efcd3ae17403db905f0a5","slug":"demand-for-restoration-of-old-pension-forms-filled-in-support-of-strike-2023-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj : पुरानी पेंशन बहाली की मांग, हड़ताल के समर्थन में भरवाए फॉर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj : पुरानी पेंशन बहाली की मांग, हड़ताल के समर्थन में भरवाए फॉर्म
Thu, 23 Nov 2023 12:48 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Thu, 23 Nov 2023 12:48 PM IST
सार
पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मंच की ओर से दो दिवसीय हड़ताल की घोषणा की गई है। इसी क्रम में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की ओर से अलग-अलग विभागों के जिला मुख्यालयाें के अलावा तहसीलों तथा ब्लॉक में भी अभियान चलाकर सहमति पत्र भरवाए गए। कर्मचारी नेताओं का दावा है कि 95 प्रतिशत कर्मचारियों ने हड़ताल पर सहमति जताई है।
विज्ञापन
पुरानी पेंशन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर प्रस्तावित दो दिवसीय हड़ताल को लेकर कर्मचारियों से बुधवार को भी सहमति पत्र भरवाए गए। अलग-अलग विभाग कार्यालयों में चले अभियान के दौरान ज्यादातर कर्मचारियों ने हड़ताल का समर्थन किया।
विज्ञापन
पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मंच की ओर से दो दिवसीय हड़ताल की घोषणा की गई है। इसी क्रम में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की ओर से अलग-अलग विभागों के जिला मुख्यालयाें के अलावा तहसीलों तथा ब्लॉक में भी अभियान चलाकर सहमति पत्र भरवाए गए। कर्मचारी नेताओं का दावा है कि 95 प्रतिशत कर्मचारियों ने हड़ताल पर सहमति जताई है।
विज्ञापन
इस दौरान परिषद के अध्यक्ष रागविराग, मंत्री विनोद कुमार पांडेय, अजय राजू, अल्प नारायण सिंह आदि मौजूद रहे। परिषद की अपील पर राजस्व संग्रह अमीन संघ की ओर से भी हड़ताल के समर्थन में सहमति पत्र भरवाए गए। इस दौरान जिलाध्यक्ष रमेश मणि त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन