{"_id":"69961b1d95623c12810fee01","slug":"demand-for-construction-of-rob-in-lalgopalganj-in-the-budget-session-naini-news-c-417-1-nan1011-3639-2026-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: बजट सत्र में लालगोपालगंज में आरओबी बनानी की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: बजट सत्र में लालगोपालगंज में आरओबी बनानी की मांग
Thu, 19 Feb 2026 01:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Thu, 19 Feb 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
विधानसभा के बजट सत्र के दौरान फाफामऊ विधानसभा क्षेत्र के विकास को विधायक गुरु प्रसाद मौर्य ने विधानसभा में अभिभाषण में क्षेत्र की बुनियादी समस्याओं व पर्यटन की संभावनाओं को प्रमुखता से सदन के पटल पर रखा। उन्होंने विशेष रूप से लालगोपालगंज में रेलवे ओवरब्रिज और शृंग्वेरपुर धाम से फाफामऊ के बीच रिवर फ्रंट के निर्माण की मांग की। विधायक की इस पहल पर क्षेत्र के लोगों में हर्ष व्याप्त है।
विधायक गुरु प्रसाद मौर्य ने अपने क्षेत्र की जनता की लंबे समय से लंबित मांगों को स्वर दिया। उन्होंने सदन को अवगत कराया कि नगर पंचायत लालगोपालगंज का जेठवारा मार्ग जो प्रयागराज को प्रतापगढ़ जनपद से जोड़ता है, रेलवे क्रॉसिंग के कारण यहां जाम की स्थिति बनी रहती है, जिससे व्यापार व आपातकालीन सेवाएं प्रभावित होती हैं। उन्होंने यहां अविलंब रेलवे ओवरब्रिज निर्माण की मांग किया। विधायक ने सड़क कनेक्टिविटी को मजबूत करने के लिए नवाबगंज-दहियावां मार्ग एवं थरवई में भी ओवरब्रिज की आवश्यकता जताई। इसके अतिरिक्त उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के लिए लखनऊ मार्ग से कमालापुर होकर गऊघाट तक, तथा मेंडारा चैराहा से मंसूराबाद-आनापुर होते हुए शकरदहा तक सड़क चैड़ीकरण का प्रस्ताव रखा।