{"_id":"6a0b7be8eeb81de2ca0d602c","slug":"demand-for-allotment-of-land-to-landless-and-laborers-memorandum-submitted-allahabad-news-c-3-ald1034-887386-2026-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: भूमिहीनों व मजदूरों को भूमि आवंटित करने की मांग, सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: भूमिहीनों व मजदूरों को भूमि आवंटित करने की मांग, सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन
जिलाधिकारी कार्यालय पर अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन देते आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ता। स्वयं
भूमिहीन और खेतिहर मजदूरों को भूमि आवंटित करने की मांग को लेकर आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को एडीएम सिटी कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया। पूर्व जिला महामंत्री अधिवक्ता आईपी रामबृज के नेतृत्व में जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन एडीएम नगर को सौंपा गया।
आईपी रामबृज ने बताया ग्रामसभाओं में चकबंदी के दौरान बची अतिरिक्त जमीनों को भूमाफिया से मुक्त कर भूमिहीन और खेतिहर मजदूरों में आवंटित की जाए। इस संबंध में बारा और करछना क्षेत्र के मजदूर लगातार मुख्यमंत्री को प्रार्थना पत्र भेज रहे हैं।
मुख्यमंत्री कार्यालय से जारी निर्देशों में राजस्व संहिता 2006 और राजस्व संहिता नियमावली 2016 के तहत अनुसूचित जाति व जनजाति के भूमिहीन मजदूरों को कृषि व आवासीय पट्टा दिए जाने का उल्लेख किया गया है। इसके बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हो रही।
विज्ञापन
प्रदर्शन में एडवोकेट राजू राव, हिमांशु, मीना देवी, सोनी देवी, कांति, सीमा देवी, राजकली, सुषमा, गुलाब कली, संतरा और सुशीला मौजूद रहीं।