{"_id":"6a7dbc05b7797f7a4c0b5dba","slug":"delivery-boy-dies-after-tree-falls-during-storm-he-was-returning-home-on-his-bike-2026-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj : आंधी के दौरान पेड़ गिरने से डिलीवरी बॉय की मौत, बाइक से घर लौट रहा था युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj : आंधी के दौरान पेड़ गिरने से डिलीवरी बॉय की मौत, बाइक से घर लौट रहा था युवक
Thu, 13 Aug 2026 06:13 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Thu, 13 Aug 2026 06:13 PM IST
सार
पूरामुफ्ती में आंधी के दौरान महुआ का पेड़ गिरने से बाइक सवार डिलीवरी बॉय दीपक (29) की मौत हो गई। डिलीवरी का काम करके घर लौटते समय हादसा हुआ। बिहका उर्फ पूरामुफ्ती निवासी दीपक स्वर्गीय करुणा शंकर का पुत्र था।
विज्ञापन
पुरामुफ्ती में पेड़ धराशायी होने से उसमें दबकर डिलीवरी बॉय की मौत हो गई।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
पूरामुफ्ती में आंधी के दौरान महुआ का पेड़ गिरने से बाइक सवार डिलीवरी बॉय दीपक (29) की मौत हो गई। डिलीवरी का काम करके घर लौटते समय हादसा हुआ। बिहका उर्फ पूरामुफ्ती निवासी दीपक स्वर्गीय करुणा शंकर का पुत्र था।
विज्ञापन
परिवार के मुताबिक दीपक डिलीवरी का काम करके परिवार की जिम्मेदारियों में हाथ बंटाता था। मंगलवार रात काम खत्म करने के बाद घर लौट रहा था। मनौरी स्थित केंद्रीय विद्यालय के पास आंधी में महुआ का पेड़ उसकी बाइक पर आ गिरा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पूरामुफ्ती थाना प्रभारी अविनाश सिंह टीम के साथ पहुंचे। वह पेड़ की टहनी कटवाकर दीपक को एसआरएन अस्पताल ले गए, जहां उसकी सांसें थम गईं।
विज्ञापन
दीपक छह भाई-बहनों में पांचवें नंबर पर था। हादसे की खबर घर पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया। हादसे के बाद सड़क पर पेड़ गिरने से कुछ समय के लिए आवागमन प्रभावित रहा। थाना प्रभारी अविनाश सिंह ने बताया कि आंधी में पेड़ के गिरने से हादसा हुआ है।
विज्ञापन