फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Deliberations on industry, innovation, and entrepreneurship at the conclave

Prayagraj News: कॉन्क्लेव में उद्योग, नवाचार और उद्यमिता पर मंथन

Sun, 28 Jun 2026 02:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Updated Sun, 28 Jun 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
Deliberations on industry, innovation, and entrepreneurship at the conclave
एमएसएमई कॉन्क्लेव में निर्माता तिग्मांशु धूलिया को सम्मानित करते पदा​​धिकारी। अमर उजाला
अंतरराष्ट्रीय एमएसएमई दिवस पर शनिवार को सिविल लाइंस स्थित होटल में ईस्टर्न उत्तर प्रदेश चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के एमएसएमई कॉन्क्लेव में उद्योग, नवाचार और उद्यमिता पर मंथन हुआ।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि सांसद फूलपुर प्रवीण पटेल ने कहा कि सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग देश की आर्थिक रीढ़ हैं। उन्होंने उद्यमियों को एमएसएमई एक्सीलेंस अवॉर्ड से सम्मानित भी किया। फिल्म निर्माता तिग्मांशु धूलिया ने कहा, सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता।
विज्ञापन

कार्यक्रम के संयोजक अनिल अग्रवाल और चैंबर के अध्यक्ष विनय टंडन ने कहा कि युवाओं को नवाचार व स्टार्टअप संस्कृति से जोड़ना समय की जरूरत है। कार्यक्रम में एमएसएमई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर डाॅ. विभा मिश्रा भी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, हंगामा डिजिटल मीडिया के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी नीरज राय ने डिजिटल दौर में नए अवसरों के बारे में जानकारी दी। सी-डैक मुंबई के कार्यकारी निदेशक आदित्य सिन्हा ने कृत्रिम बुद्धिमत्ता और डिजिटल तकनीक के बढ़ते महत्व पर चर्चा की।

भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण, नई दिल्ली के क्षेत्रीय प्रबंधक काशी नाथ ने उद्योगों के विकास में बेहतर बुनियादी ढांचे और कनेक्टिविटी की भूमिका को रेखांकित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed