फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Deliberated on the challenges of filing appeals with the GST Tribunal.

Prayagraj News: जीएसटी ट्रिब्यूनल में अपील फाइलिंग की चुनौतियों पर किया मंथन

Thu, 25 Jun 2026 01:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Updated Thu, 25 Jun 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
Deliberated on the challenges of filing appeals with the GST Tribunal.
जीएसटी टर्मिनल की ओर से आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित अतिथि और सम्मानित युवा विधिक प्रोफेशनल्स।
जीएसटी अपीलेट ट्रिब्यूनल बार एसोसिएशन ने सिविल लाइंस स्थित हिंदुस्तानी एकेडेमी में ‘जीएसटी ट्रिब्यूनल अपील फाइलिंग और आने वाली समस्याएं’ विषय पर सेमिनार आयोजित किया। इमर्जिंग लीगल माइंड्स-2026 सम्मान समारोह के तहत युवा विधिक प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

मुख्य वक्ता नई दिल्ली से आए कर विशेषज्ञ सुरेश अग्रवाल ने जीएसटी ट्रिब्यूनल में अपील दाखिल करने की प्रक्रिया, जीएसटी पोर्टल पर आने वाली तकनीकी समस्याओं पर चर्चा की। मुख्य अतिथि इलाहाबाद हाईकोर्ट के चीफ स्टैंडिंग कौंसिल मनोज कुमार सिंह ने कहा कि ट्रिब्यूनल न्याय व्यवस्था में अंतिम तथ्य खोज प्राधिकरण की महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
विज्ञापन

विशिष्ट अतिथि एवं जीएसटी ट्रिब्यूनल के न्यायिक सदस्य महताब अहमद ने ट्रिब्यूनल की कार्यप्रणाली, अपेक्षाओं और वादों की तैयारी और प्रस्तुतीकरण के संबंध में सुझाव दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जीएसटीएटी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रवि शंकर पांडे ने कहा कि ट्रिब्यूनल का संचालन शुरू होना अधिवक्ताओं और करदाताओं दोनों के लिए बड़ी राहत है। प्रियंका केशरी, अमन अग्रवाल, पुनीत श्रीवास्तव, मयंक अरोरा और हर्षवर्धन पांडेय को सम्मानित किया गया। संचालन एसोसिएशन के चेयरमैन नरेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने किया। इस दौरान रतन टंडन, केएन कुमार, एनके अरोरा, शिव प्रकाश दुबे, श्रीकांत केसरवानी, मानवेंद्र सिंह परिहार, आरके कुशवाहा, अजय गुप्ता, दिनेश मिश्रा, नीरज त्रिपाठी, अनिल यादव, शशांक केशरवानी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed