{"_id":"6a31b14e4c484709870f4b82","slug":"deliberated-on-agricultural-innovation-and-farmer-training-allahabad-news-c-417-1-sald1007-7265-2026-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: कृषि नवाचार और किसान प्रशिक्षण पर किया मंथन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: कृषि नवाचार और किसान प्रशिक्षण पर किया मंथन
Wed, 17 Jun 2026 01:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Wed, 17 Jun 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
कोरडेट की 92वीं प्रबंध समिति की बैठक मंगलवार को कोरडेट फूलपुर के सभाकक्ष में आयोजित की गई। बैठक में कृषि विकास, किसान प्रशिक्षण और कृषि विस्तार गतिविधियों की समीक्षा के साथ भविष्य की कार्ययोजना पर चर्चा की गई।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्य अतिथि वाल्मीकि त्रिपाठी ने कहा कि कोरडेट लगातार किसानों के हित में कार्य करते हुए उन्हें नई तकनीकों और वैज्ञानिक खेती के प्रति जागरूक कर रहा है। इफको फूलपुर इकाई प्रमुख पीके सिंह ने प्रशिक्षण कार्यक्रमों के माध्यम से किसानों को उन्नत कृषि पद्धतियों की जानकारी दी। बैठक के संयोजक प्रधानाचार्य डॉ. विवेक दीक्षित ने सभी सदस्यों का स्वागत किया। पूर्व प्रधानाचार्य डॉ. डी.के. सिंह ने कोरडेट फूलपुर की वार्षिक प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए संस्थान की उपलब्धियों और गतिविधियों की जानकारी दी। कोरडेट पारादीप के प्रधानाचार्य कुलमनी माझी तथा कोरडेट आंवला के प्रधानाचार्य डॉ. अरविंद ढाका ने अपने-अपने केंद्रों में संचालित प्रशिक्षण कार्यक्रमों और कृषि विस्तार कार्यों का विवरण समिति के समक्ष रखा। बैठक में संयुक्त कृषि निदेशक प्रयागराज अनिल सागर, वरिष्ठ सदस्य भरत त्रिपाठी, अभय चौधरी, आर.पी. सिंह बघेल, राजदत्त पाण्डेय आदि माैजूद रहे।