फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Delhi Special will run from Junction and Subedarganj on Dussehra, Diwali, Chhath, Railways released the timeta

Railway : दशहरा, दिवाली, छठ पर जंक्शन और सूबेदारगंज से चलेगी दिल्ली स्पेशल, रेलवे ने जारी की समय सारिणी

Sun, 08 Sep 2024 05:04 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 08 Sep 2024 05:04 PM IST
सार

सूबेदारगंज से गाड़ी संख्या 02421 की रवानगी प्रत्येक रविवार छह अक्तूबर से 10 नवंबर तक होगी। यह ट्रेन रात 9.35 बजे रवाना होकर फतेहपुर, कानपुर सेंट्रल, इटावा, टूंडला व अलीगढ़ रेलवे स्टेशन होते हुए सुबह 8.55 बजे दिल्ली पहुंचेगी।

विज्ञापन
Delhi Special will run from Junction and Subedarganj on Dussehra, Diwali, Chhath, Railways released the timeta
ट्रेन। - फोटो : freepik

विस्तार

दशहरा, दिवाली और छठ के मौके पर दिल्ली जाने व आने वाली ट्रेनों में प्रतीक्षा सूची को देखते हुए रेलवे ने प्रयागराज जंक्शन और सूबेदारगंज से स्पेशल ट्रेन चलाने का एलान किया है। ट्रेन का संचालन दोनों ही स्टेशनों से सप्ताह में एक-एक दिन होगा। एनसीआर प्रशासन ने इसकी समय सारिणी जारी कर दी है।

विज्ञापन


सूबेदारगंज से गाड़ी संख्या 02421 की रवानगी प्रत्येक रविवार छह अक्तूबर से 10 नवंबर तक होगी। यह ट्रेन रात 9.35 बजे रवाना होकर फतेहपुर, कानपुर सेंट्रल, इटावा, टूंडला व अलीगढ़ रेलवे स्टेशन होते हुए सुबह 8.55 बजे दिल्ली पहुंचेगी। इसी तरह दिल्ली से गाड़ी संख्या 02422 का संचालन प्रत्येक सोमवार सात अक्तूबर से 11 नवंबर तक होगा। दिल्ली से सुबह 9.30 बजे रवाना होकर उक्त स्टेशनों पर रुकते हुए ट्रेन शाम 7.40 बजे सूबेदारगंज रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। 22 कोच की इस ट्रेन में स्लीपर के दस, एसी थ्री के छह, सामान्य श्रेणी के चार एवं एसएलआर श्रेणी के कुल दो कोच रहेंगे।
विज्ञापन


इसी तरह प्रयागराज जंक्शन से गाड़ी संख्या 02417 प्रत्येक शुक्रवार चार अक्तूबर से 15 नवंबर तक रात 9.30 बजे चलकर फतेहपुर, कानपुर, इटावा, टूंडला, अलीगढ़ रुकते हुए सुबह 8.55 बजे दिल्ली पहुंचेगी। वापसी में 02418 का संचालन दिल्ली से प्रत्येक शनिवार पांच अक्तूबर से 16 नवंबर तक सुबह 9.30 बजे होगा, जो शाम 7.45 बजे प्रयागराज जंक्शन पहुंचेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed