फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Delhi Duronto including Wi Fi hundred trains soon

दिल्ली दुरंतो समेत सौ ट्रेनों में वाई फाई की सुविधा जल्द

Mon, 26 Sep 2016 02:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Mon, 26 Sep 2016 02:06 AM IST
विज्ञापन
Delhi Duronto including Wi Fi hundred trains soon
वाई फाई एक्सेस - फोटो : Demo Pic
इलाहाबाद।  कुछ चुनिंदा राजधानी एक्सप्रेस के बाद रेलवे ने अब ज्यादा से ज्यादा ट्रेनों के अंदर वाई फाई के जरिये इंटरनेट देने की तैयारी की है। बताया जा रहा कि इसी वित्तीय वर्ष में 100 ट्रेनें वाई फाई से लैस हो जाएंगी। इसमें मुंबई में चलने वाली लोकल ट्रेनों के अलावा राजधानी, शताब्दी एवं दुरंतो श्रेणी की ट्रेनें हैं।  इसके लिए रेलटेल ने टेंडर भी ओपन कर दिया है। इन सौ ट्रेनों में इलाहाबाद-नई दिल्ली दुरंतो एक्सप्रेस के साथ उत्तर मध्य रेलवे जोन से गुजरने वाली भी कई ट्रेनें हैं।
विज्ञापन

मोदी सरकार के रेल बजट में ही ट्रेनों और स्टेशनों को वाई फाई से लैस करने की घोषणा की गई थी। इलाहाबाद, वाराणसी, आगरा समेत देश के कई रेलवे स्टेशनों को वाई फाई से लैस किया जा चुका है। इसी क्रम में अब ट्रेनों को भी वाई फाई से लैस करने की तैयारी की गई है। अभी हावड़ा-दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस समेत चुनिंदा ट्रेनें ही वाई फाई की सुविधा से लैस हैं। अब इसका दायरा बढ़ाया जा रहा है। देश के सबसे बड़े ऑप्टिकल नेटवर्क रेलटेल ने चलती ट्रेनों में वाई फाई के जरिए इंटरनेट सेवा देने का जिम्मा उठाया है। खास बात ये हैं कि ट्रेन में मिलने वाली वाई फाई की सेवा इतनी तेज होगी कि मिनटों में ही यात्री बालीवुड की कोई भी फिल्म डाउनलोड कर सकेंगे। सूत्रों के मुताबिक रेलटेल द्वारा टेंडर की प्रक्रिया 14 अक्तूबर तक पूरी हो जाएगी। इसके बाद एक के बाद एक वीआईपी ट्रेनों को वाई फाई से लैस करने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। इस बारे में एनसीआर के सीपीआरओ बिजय कुमार का कहना है कि यह एक बड़ा प्रोजेक्ट है। प्रयोग के तौर पर हावड़ा राजधानी के यात्री इसका यूज कर रहे हैं। ट्रेन में यात्रियों को इंटरनेट की अच्छी स्पीड मिलती है। अब कई अन्य ट्रेनों को भी  वाई फाई से लैस किया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed