{"_id":"6919884da718f85fb703fc19","slug":"delhi-blast-intelligence-agencies-keep-an-eye-on-dr-shaheen-s-friends-and-close-associates-2025-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi Blast : डॉ.शाहीन के दोस्तों, करीबियों पर खुफिया एजेंसी की नजर, पढ़ाई के दौरान का एक फोटो मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi Blast : डॉ.शाहीन के दोस्तों, करीबियों पर खुफिया एजेंसी की नजर, पढ़ाई के दौरान का एक फोटो मिला
Sun, 16 Nov 2025 01:46 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sun, 16 Nov 2025 01:46 PM IST
सार
दिल्ली में बम धमाके के मामले में गिरफ्तार डॉक्टर शाहीन सईद को लेकर खुफिया एजेंसी सतर्क है। मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में पढ़ाई के दौरान के सहपाठियों से कई अहम जानकारियां मिलने पर डॉ. शाहीन के दोस्तों व करीबियों पर खुफिया एजेंसी नजर बनाए हुए है।
विज्ञापन
डॉक्टर शाहीन।
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विस्तार
दिल्ली में बम धमाके के मामले में गिरफ्तार डॉक्टर शाहीन सईद को लेकर खुफिया एजेंसी सतर्क है। मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में पढ़ाई के दौरान के सहपाठियों से कई अहम जानकारियां मिलने पर डॉ. शाहीन के दोस्तों व करीबियों पर खुफिया एजेंसी नजर बनाए हुए है। दिल्ली में हुए बम धमाके के मामले में डॉ. शाहीन का नाम सामने आने पर रिकॉर्ड खंगालने के लिए खुफिया एजेंसी मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज पहुंची थी। इसी बीच खुफिया एजेंसी को उसकी पढ़ाई के दौरान का एक फोटो मिला था।
विज्ञापन
फोटो में डॉ. शाहीन के अलावा सात छात्र और दो छात्राएं दिखी थीं जिनकी जानकारी जुटाई गई है। पता चला है कि फोटो में दिख रहे शाहीन के सभी सहपाठी दूसरे शहरों से हैं। इनमें से एक सहपाठी ने बताया कि पिछले कई वर्षों से शाहीन से संपर्क नहीं है। खुफिया एजेंसी ने जांच आगे बढ़ाई तो पता चला कि पढ़ाई के दौरान उसके दो से तीन बहुत खास दोस्त थे।
विज्ञापन
शाहीन ज्यादातर उन्हीं के साथ रहती थी। इनमें हॉस्टल में रहने वाली उसकी सहेलियां भी हैं। ये भी पता चला है कि शाहीन पढ़ाई के बाद भी एक-दो बार प्रयागराज आ चुकी है। खुफिया एजेंसी के अफसर ने बताया कि कॉलेज से डॉ. शाहीन के बारे में जानकारी जुटाने पर कई दोस्तों व करीबियों के नाम पता चले हैं, इनकी हर गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन