फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Delhi, Bangalore flights standing on the runway did not get permission to fly.

Prayagraj : रनवे पर खड़े दिल्ली, बंगलुरू फ्लाइट को नही मिली उड़ान की अनुमति

Thu, 28 Dec 2023 06:12 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 28 Dec 2023 06:12 PM IST
सार

प्रयागराज एयरपोर्ट पर विमानन कंपनी इंडिगो का दिल्ली और बंगलुरू से आने वाला विमान लैंड तो हो गया, लेकिन एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी ) ने उन दोनों विमानों को वापसी में उड़ान की अनुमति नहीं दी।

विज्ञापन
Delhi, Bangalore flights standing on the runway did not get permission to fly.
रन वे पर फ्लाइट। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

कम दृश्यता पर विमानों का आसानी से संचालन हो सके लिए लाखों रुपये खर्च कर लगाई गई कैट टू लाइट प्रयागराज एयरपोर्ट पर शो पीस ही साबित हो रही है। अब बुधवार का ही उदाहरण ले। प्रयागराज एयरपोर्ट पर विमानन कंपनी इंडिगो का दिल्ली और बंगलुरू से आने वाला विमान लैंड तो हो गया, लेकिन एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी ) ने उन दोनों विमानों को वापसी में उड़ान की अनुमति नहीं दी। दोनों विमान रनवे पर ही खड़े रहे। इस वजह से इन दोनों शहर की ओर जाने वाले यात्रियों ने एयरपोर्ट पर खूब शोर शराबा किया। यात्री विमान संचालन पर अड़े रहे। किसी तरह इंडिगो कर्मियों ने यात्रियों को समझा बुझाकर शांत किया।

विज्ञापन


खराब मौसम की वजह से मंगलवार को जहां 18 विमान निरस्त रहे तो वहीं बुधवार को एयरपोर्ट पर इंडिगो की लखनऊ, दिल्ली, मुंबई, बंगलुरू, भुवनेश्वर और भोपाल उड़ान ही लैंड कर सकी। यहां से वापसी में दिल्ली, बंगलुरू छोड़ सभी विमानों ने टेक ऑफ किया, जबकि देहरादून फ्लाइट दोनों ओर से निरस्त रही। इंडिगो के शेड्यूल के हिसाब से बुधवार को बंगलुरू और दिल्ली फ्लाइट को यहां से उड़ान भरनी थी, लेकिन सीएम योगी के कार्यक्रम की वजह से दोनों विमान कुछ लेट हो गए।

विज्ञापन

जब उनकी रवानगी का नंबर आया तो एटीसी ने उड़ान की अनुमति नहीं दी। यह देख तमाम प्रयागराज से दिल्ली और बंगलुरू जाने वाले यात्री भड़क गए। एयरपोर्ट में ही हंगामा शुरू हो गया। यात्रियों का कहना था कि जब विमान लैंड कर सकते हैं तो उसके मुकाबले टेकऑफ करना ज्यादा आसान रहता है। दिल्ली, बंगलुरू उड़ान को रवाना किए जाने और होटल में ठहराने को लेकर यात्रियों से कहासुनी हुई।

गनीमत यह रही कि यह सब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लखनऊ उड़ान के बाद हुआ। हालांकि अफसरों ने रात में यात्रियों को समझा कर शांत कराया। इसके पूर्व खराब मौसम की वजह से मुंबई, भुवनेश्वर, लखनऊ आदि उड़ान भी आज भी विलंब से आवागमन हुआ। एयरपोर्ट पर कुल छह विमान से 665 यात्री यहां आए, जबकि चार विमान से 386 यात्री अपने गंतव्य को रवाना हुए।

आज सभी सभी एयरबस रहेंगी निरस्त
प्रयागराज एयरपोर्ट पर बृहस्पतिवार को सभी एयर बस का आवागमन नहीं होगा। यहां पहले से खड़ी दो एयर बस ही दिल्ली और बंगलुरू के लिए रवाना होगी। वहीं बंगलुरू, दिल्ली से यहां इंडिगो का कोई भी विमान नहीं आएगी। इसी तरह प्रयागराज-पुणे, प्रयागराज-मुंबई उड़ान भी दोनों ओर से निरस्त रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed