फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Delhi 3983 and Bhubaneshwar's air travel for Rs 2905, the fare reduced as soon as the season is over

Flight :दिल्ली का 3983 तो भुवनेश्वर का 2905 रुपये में करें हवाई सफर, सीजन खत्म होते ही घट गया किराया

Sat, 22 Jul 2023 04:31 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 22 Jul 2023 04:31 PM IST
सार

खास बात यह है कि मुंबई, पुणे एवं बंगलूरू जाने वाली उड़ानों का किराया भी बीते माह से तकरीबन आधा हो गया है। जून माह की कई तिथियों पर मुंबई और बंगलूरू का किराया तकरीबन दस हजार रुपये से ज्यादा ही था। कुछ तिथियों पर बंगलूरू का किराया 17 हजार भी पहुंचा। वहीं, मुंबई और पुणे के लिए लोगों ने 15-15 हजार रुपये भी चुकाए।

विज्ञापन
Delhi 3983 and Bhubaneshwar's air travel for Rs 2905, the fare reduced as soon as the season is over
प्रयागराज एयरपोर्ट। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

मानसून सीजन आते ही प्रयागराज से विभिन्न शहरों के लिए संचालित विमानों का किराया काफी नीचे आ गया है। मुंबई, दिल्ली, बंगलूरू जाने वाले विमान भी अब पूरी तरह से नहीं भर पा रहे हैं। यात्रियों की संख्या में कमी देख एलाइंस एयर एवं इंडिगो ने किराये में कटौती कर दी है। राजधानी दिल्ली की बात करें तो वहां जाने वाले विमान का किराया महज 3983 रुपये हो गया है। वहीं, भुवनेश्वर उड़ान सिर्फ 2905 रुपये में उपलब्ध है। यह हाल एक या दो दिन का नहीं, बल्कि पूरे अगस्त का है।

विज्ञापन

खास बात यह है कि मुंबई, पुणे एवं बंगलूरू जाने वाली उड़ानों का किराया भी बीते माह से तकरीबन आधा हो गया है। जून माह की कई तिथियों पर मुंबई और बंगलूरू का किराया तकरीबन दस हजार रुपये से ज्यादा ही था। कुछ तिथियों पर बंगलूरू का किराया 17 हजार भी पहुंचा। वहीं, मुंबई और पुणे के लिए लोगों ने 15-15 हजार रुपये भी चुकाए।

विज्ञापन


इन दिनों इंडिगो द्वारा प्रयागराज से मुंबई तक का किराया 5291 रुपये ही लिया जा रहा है। अगस्त माह की अधिकांश तिथियों पर यही किराया इंडिगो की वेबसाइट पर दिख रहा है। इसी तरह बंगलूरू का भी अगस्त माह में न्यूनतम किराया 4487 रुपये और अधिकतम 5138 से 5869 रुपये ही दर्शाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रयागराज-पुणे का किराया लंबे समय बाद छह हजार से नीचे आया है। वहीं, अगले कुछ दिन तक यात्री भोपाल का सफर महज 3170 रुपये में तय कर सकते हैं। हालांकि, फ्लेक्सी होने की वजह से किराया घट या बढ़ भी सकता है। वहीं, दूसरी ओर सीजन न होने की वजह से यात्रियों की संख्या में भी गिरावट देखने को मिल रही है। बीते माह एयरपोर्ट पर हर रोज औसतन दो हजार लोगों की आवाजाही हो रही थी, जो वर्तमान समय में 1300 से 1400 के आसपास पहुंच गई है।
 

बीते पांच दिन में एयरपोर्ट पर यात्रियों के आवागमन की संख्या

तिथि - यात्रियों की संख्या

21 जुलाई - 1451

20 जुलाई - 1447

19 जुलाई - 1276

18 जुलाई - 1425

17 जुलाई - 1361

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed