फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   D.El.Ed. exams start on the 21st; 3.50 lakh candidates to appear

Prayagraj News: डीएलएड की परीक्षाएं 21 से, शामिल होंगे 3.50 लाख परीक्षार्थी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2026 02:29 AM IST
विज्ञापन
D.El.Ed. exams start on the 21st; 3.50 lakh candidates to appear
डीएलएड प्रशिक्षण कार्यक्रम की सेमेस्टर परीक्षाएं 21 सितंबर से शुरू हो रही हैं। प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा 21 से 23 सितंबर और तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा 24 से 26 सितंबर तक आयोजित होंगी।
विज्ञापन

प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा में 1.84 लाख व तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा 1.65 लाख परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं। परीक्षा प्रदेश के 68 जनपदाें में कराई जाएंगी। सचिव, परीक्षा नियामक प्राधिकारी राजेंद्र प्रताप की ओर से परीक्षा संबंधित प्रशिक्षण संस्थानों और अभ्यर्थियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए हैं।
विज्ञापन

डीएलएड प्रशिक्षण बैच 2025 के प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा 21, 22 और 23 सितंबर को होगी। वहीं, डीएलएड प्रशिक्षण 2024 के तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा 24, 25 और 26 सितंबर को प्रस्तावित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सचिव की ओर से बताया गया है कि डीएलएड प्रशिक्षण बैच 2023 के द्वितीय और चतुर्थ सेमेस्टर के बैक/आंशिक परीक्षार्थियों के लिए भी कार्यक्रम घोषित किया जा चुका है। द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षा 12 से 14 अक्तूबर और चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षा 15 से 17 अक्तूबर तक प्रस्तावित है।
उन्होंने बताया कि डीएलएड बैच 2023 के चतुर्थ सेमेस्टर की मुख्य परीक्षा 18 से 20 मई 2026 तक आयोजित हुई थी, जिसका परीक्षाफल 31 जुलाई को घोषित किया जा चुका है। इसके बाद छात्रों की ओर से स्क्रूटनी कराते हुए परिणाम घोषित करने और द्वितीय व चतुर्थ सेमेस्टर की बैक पेपर परीक्षाएं कराने की मांग की गई थी।

निदेशक, राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद, लखनऊ के निर्देश के क्रम में स्क्रूटनी का कार्य अधिक अध्यापकों को लगाकर कराया गया और 16 सितंबर को परिणाम घोषित किया जा चुका है। सचिव ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार परीक्षा में शामिल हों। साथ ही अफवाह या भ्रामक खबरों पर ध्यान न देकर परीक्षा की तैयारियों पर ध्यान केंद्रित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed