फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Degree course in urban planning will now begin

अब अर्बन प्लानिंग में शुरू होंगे डिग्री कोर्स

Thu, 16 Jun 2016 01:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Thu, 16 Jun 2016 01:40 AM IST
विज्ञापन
चयनित 500 शहरों को स्मार्ट बनाने का मसौदा शिक्षण संस्थानों में बनेगा। इतना ही नहीं शहर हमेशा स्मार्ट बने रहें इस मकसद से प्रशिक्षित युवाओं की फौज तैयार करने की योजना भी बनाई गई है। इसके अंतर्गत विश्वविद्यालयों और कालेजों में अर्बन प्लानिंग में डिग्री कोर्स शुरू करने का निर्णय लिया गया है। यूजीसी ने विश्वविद्यालयों को स्नातक और परास्नातक में कोर्सेज शुरू करने के लिए पत्र लिखा है। पत्र में इन कोर्सेज को शुरू करने के लिए कालेजों में भी आवश्यक कदम उठाने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन


भारत सरकार ने 500 शहरों के विकास के लिए स्मार्ट सिटी योजना लांच की है। इसके अंतर्गत शहरों को आर्थिक विकास के मजबूत केंद्र के रूप में विकसित करने के अलावा कई अन्य काम होने हैं। इसके लिए शहरी प्रशासन और विकास का रोडमैप तैयार करने में शिक्षण संस्थानों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है। इस मकसद से यूजीसी की ओर से इसके लिए नए कोर्स प्रस्तावित किए गए हैं। सचिव जसपाल एस.संधू की ओर से कुलपतियों को इस बाबत पत्र लिखा गया है। उन्होंने स्नातक और परास्नातक  स्तर पर नए कोर्स शुरू करने या एक विषय के रूप में पढ़ाए जाने के लिए लिखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed