फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   defence ministry office bearers visited sparsh

रक्षा मंत्रालय अधिकारियों ने लिया ‘स्पर्श’ का जायजा

Wed, 26 Feb 2020 01:21 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 26 Feb 2020 01:21 AM IST
विज्ञापन
defence ministry office bearers visited sparsh
defence ministry office bearers visited sparsh - फोटो : ALDCOMPACT
नए प्रोजेक्ट से आसान होगा सैनिकों को पेंशन देना
विज्ञापन

प्रयागराज। रक्षा मंत्रालय एवं सीजीडीए से आए वरिष्ठ अधिकारियों के प्रतिनिधिमंडल ने रक्षा लेखा प्रधान नियंत्रक (पेंशन) कार्यालय प्रयागराज में चल रहे कॉम्प्रिहेंसिव पेंशन प्रोजेक्ट (स्पर्श) की प्रगति का जायजा लिया। सीपीपी(स्पर्श) प्रोजेक्ट सैन्यकर्मियों के पेंशन की पूरी तरह ऑनलाइन व्यवस्था है।
इसमें पेंशन दावे को भेजने से लेकर ऑडिट स्वीकृति और भुगतान तक की पूरी कार्रवाई एक ही प्लेटफॉर्म पर ऑनलाइन संभव हो पाएगी। इसके जरिए पेंशन निस्तारण का काम तेजी से हो सकेगा जिसका सीधा लाभ सैनिकों को मिलेगा। कॉम्प्रिहेंसिव पेंशन पैकेज के अंतर्गत सॉफ्टवेयर डेवलप करने का कार्य टीसीएस कर रही है।
विज्ञापन

इस दौरान दिनांक नियंत्रक मयंक बिष्ट ने पहले दिन अधिकारियों की उपस्थिति में स्पर्श प्रोजेक्ट के तहत हो रहे कार्यों और समापन पर मंगलवार को टीसीएस के अधिकारियों ने सेक्रेटरी (डिफेंस फाइनेंस) एवं रक्षा लेखा महानियंत्रक के सामने स्पर्श प्रोजेक्ट के तहत सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट की प्रगति पर प्रेजेंटेशन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्पर्श प्रोजेक्ट के अंतर्गत प्रयोग में आने वाले वाले सॉफ्टवेयर प्रोग्राम का डेमो भी टीसीएस के अधिकारियों ने रक्षा मंत्रालय के अधिकारियों के सामने प्रस्तुत किया। दो दिवसीय दौरे पर आए अधिकारियों में डिफेंस सेक्रेटरी (वित्त) गार्गी कौल, रक्षालेखा महानियंत्रक संजीव मित्तल, एडिशनल एफए-जेएस आरके करना और जेसीजीडीए(पेंशन) कंवलदीप सिंह शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed