शहीदों के नाम जलाए दीप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की ओर से सुभाष चौराहे पर भूतपूर्व सैनिकों के साथ मिलकर दीप जलाए गए। जिलाध्यक्ष सुरेश प्रताप सिंह ने तिलक लगाकर पूर्व सैनिकों का सम्मान किया। प्रदेश उपाध्यक्ष संजय सिंह ने कहा कि समाज में व्याप्त सुख, शांति के मुख्य सूत्रधार देश के बहादुर सैनिक हैं। मंडल संयोजक वीरेंद्र सिंह कहा कि भारतीय सैनिकों की कर्त्तव्यपरायणता को पूरा देश सलाम करता है। इस दौरान मेजर हरिमोहन सिंह, कैप्टन वाईपी सिंह, कर्नल महाबली सिंह, कैप्टन राम मोहन यादव, कर्नल रमाशंकर त्रिपाठी, राणा प्रताप, अवनीश सिंह आदि मौजूद रहे।
लोक उन्नति समिति की ओर से रविवार को शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। दो मिनट का मौन रखकर शहीदों के नाम दीप जलाए गए। समिति अध्यक्ष अभिषेक चौहान ने दिवाली पर चीनी सामानों का प्रयोग न करने की सीख दी गई। इसके बाद मानवता बैंक के तहत पुराने नैनी पुल के नीचे मलिन बस्ती में परिवारों को कपड़े, खिलौने और खाद्य सामग्री बांटी गई। इस दौरा एके ओझा, संजीव कुमार, धर्मेंद्र नाथ मिश्र, श्रद्धा शुक्ला, जूही त्रिपाठी, पंकज सिंह आदि मौजूद रहे। श्रद्धांजलि ग्रुप की ओर से आजाद पार्क में 501 दीये जलाकर शहीदों को नमन किया गया। संयोजक प्रवीण गुप्ता और नितिन केसरवानी ने कहा कि देश के सम्मान में चीन के सामानों को बहिष्कार करने की बात कही।