फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Deendayal's whole life was dedicated to make the country Antyodaya Bharat

प्रयागराज : दीनदयाल का सारा जीवन देश को अंत्योदय भारत बनाने के लिए रहा समर्पित

Sun, 25 Sep 2022 11:47 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 25 Sep 2022 11:47 PM IST
सार

जिला पंचायत सभागार में आयोजित संगोष्ठी मे राधामोहन सिंह ने कहा कि  पंडित दीनदयाल जी ने मानव एकात्म वाद का दर्शन डाला और इसकी रचना के लिए उन्होंने काफी समय प्रयागराज में भी गुजारा।

विज्ञापन
Deendayal's whole life was dedicated to make the country Antyodaya Bharat
Prayagraj News : पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्प अर्पित करते राधामोहन सिंह। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी से राज्यसभा सांसद एवं प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह ने रविवार को कहा कि पंडित दीन दयाल सादगी की प्रतिमूर्ति थे। उनका संपूर्ण जीवन देश को अंत्योदय भारत बनाने के लिए समर्पित रहा। उनका जीवन सामाजिक समरसता व राष्ट्रभक्ति का अनुपम उदाहरण है । उन्होंने यह विचार दीनदयाल उपाध्याय की 106वीं जयंती के मौके पर आयोजित संगोष्ठी में व्यक्त किए।

विज्ञापन



जिला पंचायत सभागार में आयोजित संगोष्ठी मे राधामोहन सिंह ने कहा कि  पंडित दीनदयाल जी ने मानव एकात्म वाद का दर्शन डाला और इसकी रचना के लिए उन्होंने काफी समय प्रयागराज में भी गुजारा। उन्हें लेकर डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी कहते थे कि अगर हमारे पास दो दीनदयाल और हो जाएं तो देश का नक्शा बदल दूंगा । क्योंकि उनका विचार था जब तक गरीब के पैरों की फटी हुई एड़ियों पर मरहम ना लगा दे तब तक चैन से नहीं बैठेंगे।  आज दीनदयाल जी के अवतार के रूप में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हुए हैं। जो प्रण लेकर उनके सपनों को पूरा कर रहे हैं । 

विज्ञापन

Deendayal's whole life was dedicated to make the country Antyodaya Bharat
Prayagraj News : कार्यकर्ताओं को संबोधित करते राधामोहन सिंह। - फोटो : अमर उजाला।
कार्यकर्ताओं का किया उत्साहवर्धन
कार्यकर्ताओं से कहा कि अपने जीवन में एक बार जरूर आप पंडित दीनदयाल उपवन स्मृति भवन , दीनदयाल नगर, जरूर जाएं।  इस अवसर पर उन्होंने पंडित दीनदयाल उपाध्याय पार्क में लगी मूर्ति के सफल प्रयास को लेकर के पूर्व पार्षद राधे कृष्ण गोस्वामी को अंग वस्त्र पहना कर सम्मानित किया।  कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी ने आए हुए सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के आदर्शो पर चलने का संकल्प लिया।


संगोष्ठी में सांसद केशरी देवी पटेल, एमएलसी लक्ष्मण आचार्य, शशि वार्ष्णेय,  क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अवधेश चंद्र गुप्ता, पूर्व उपमहापौर मुरारी लाल अग्रवाल ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इसके पूर्व पंडित दीन दयाल प्रतिमा पर भी भाजपाइयों ने माल्यार्पण किया। इसके पूर्व भाजपाइयोंने महानगर के सभी 1297 बूथों पर मन की बात एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जन्म जयंती का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रमोद मोदी, कुंज बिहारी मिश्र, वरुण केसरवानी, किरन जायसवाल, पदुम जायसवाल, ज्ञानेंद्र मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed