{"_id":"fd864385c6131527242c81cf91747a8f","slug":"deen-dayal-upadhyay-training-campaign-began-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" शुरू हुआ दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शुरू हुआ दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण अभियान
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Sun, 06 Sep 2015 11:15 PM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद (ब्यूरो)। भारतीय जनता पार्टी के पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण अभियान में रविवार को पार्टी नेताओं ने कार्यकर्ताओं के समक्ष मोदी सरकार की तमाम उपलब्धियां सामने रखी। इस दौरान प्रशिक्षण अभियान में नेताओं ने कहा कि यूपी में लोकसभा चुनाव जैसी ही जीत पार्टी 2017 के विधानसभा चुनाव में दर्ज करेगी। इसके लिए कार्यकर्ता सरकार की उपलब्धियों एवं योजनाओं के बारे में जन-जन को जानकारी दें।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा नेता विजय मिश्र ने मोदी सरकार की प्रधानमंत्री बीमा सुरक्षा योजना, जनधन एवं कई अन्य योजनाओं के बारे में विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि हरियाणा, झारखंड, जम्मू और कश्मीर, महाराष्ट्र आदि राज्यों के विधानसभा चुनाव में पार्टी ने जो विजय हासिल की है वह अब उत्तर प्रदेश और बिहार में भी मिलेगी। इसके पूर्व प्रशिक्षण अभियान की शुरूआत उन्होंने दीप प्रज्ज्वलन से की। इस मौके पर पार्षद सत्येंद्र चोपड़ा, शैलेंद्र मिश्र, विभूति नारायण सिंह, प्रवीण मालवीय आदि मौजूद रहे।