फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Decrease and increase number in select copies only

चुनिंदा कॉपियों में ही घटाए और बढ़ाए नंबर

Mon, 16 Apr 2018 01:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Mon, 16 Apr 2018 01:35 AM IST
विज्ञापन
Decrease and increase number in select copies only
UPPSC
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) की भर्ती परीक्षाओं की जांच कर रही सीबीआई इस नतीजे पर पहुंच चुकी है कि मॉडरेशन की आड़ में कुछ चुनिंदा कॉपियों के नंबर ही घटाए और बढ़ाए गए। मॉडरेशन तो सभी कॉपियों का होना चाहिए था लेकिन पीसीएस परीक्षा-2015 में ऐसा नहीं हुआ। यूपीपीएससी ने ऐसा क्यों किया, यह जानने के लिए सीबीआई की टीम गोविंदपुर स्थित कैंप कार्यालय में सोमवार से पूछताछ शुरू करने जा रही है और इसके लिए सीबीआई ने पीसीएस-2015 के 25 चयनित अभ्यर्थियों को कैंप कार्यालय तलब किया है। इसके साथ ही आयोग के कुछ कर्मचारियों से भी पूछताछ किए जाने की तैयारी है।
विज्ञापन


सूत्रों का कहना है कि सीबीआई ने पीसीएस मुख्य परीक्षा की कॉपियां की जांच-पड़ताल की तो चौंकाने वाले तथ्य सामने आए। जांच में यह बात सामने आई कि केवल दस फीसदी कॉपियों का ही मूल्यांकन किया गया। समान अंक पाने वाले दो अभ्यर्थियों में एक के अंक बढ़ाए गए और दूसरे के अंक घटा दिए गए। उदाहरण के तौर पर दो अभ्यर्थियों को 91 अंक मिला है तो एक अभ्यर्थी के अंक बढ़ाकर 116 कर दिए गए और दूसरे के अंक घटाकर 80 कर दिए गए। जिसके अंक बढ़े उसे तो फायदा मिला और जिसके अंक घटाए उसे नुकसान हुआ। सीबीआई को यह सुराग भी मिला है कि जिन अभ्यर्थी के अंक बढ़ाए गए, उनमें से ज्यादातर अभ्यर्थी आयोग के किसी कर्मचारी, अफसर या सदस्य के करीबी रहे हैं। कुछ अभ्यर्थी का संपर्क उन दलालों के साथ मिला है, जिन्हें सीबीआई पहले ही चिह्नित कर चुकी है। कॉपियों की जांच में यह बात साफ हो चुकी है कि कुछ चुनिंदा अभ्यर्थियों को मॉडरेशन के तहत फायदा पहुंचाया गया है।
विज्ञापन


पीसीएस 2015 में प्रदेश स्तर के एक पूर्व अफसर के बेटे का चयन भी सीबीआई संदिग्ध मानकर चल रही है। सूत्रों का कहना है कि पूर्व अफसर के बेटे को भी मॉडरेशन के तहत फायदा पहुंचाया गया है। सीबीआई उसकी फाइल अलग से खोलने की तैयारी कर रही है। हालांकि यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है कि इस चयनित अभ्यर्थियों का नाम उन संदिग्ध 25 चयनितों में है या नहीं, जिन्हें सीबीआई ने सोमवार को पूछताछ के लिए कैंप कार्यालय बुलाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed