फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Decorating Navratri market, expensive costing

सजा नवरात्र का बाजार, महंगा हुआ फलाहार

Tue, 09 Oct 2018 01:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Tue, 09 Oct 2018 01:37 AM IST
विज्ञापन
Decorating Navratri market, expensive costing
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
दस अक्तूबर से शुरू हो रहे शारदीय नवरात्र के लिए बाजार भी तैयार हो गया है। हालांकि, इस बार महंगाई की मार व्रतियों पर भी पड़ेगी। फलाहार से जुड़ी सामग्रियों के दाम एकाएक बढ़ गए हैं। सप्ताह भर के भीतर ही मूंगफली, साबूदाना, सिंघाड़ा एवं मेवे के दामों में उछाल देखा गया है। वहीं आढ़तियों का कहना है कि शीघ्र ही फलों के रेट में भी तेजी आ सकती है। उधर, नवरात्र को लेकर शहर के बाजारों में चुनरी, नारियल, कलश की खरीदारी शुरू हो गई है।
विज्ञापन


नवरात्र में व्रत रखने वाले लोग मुख्य रूप से फलाहार में साबूदाना, सिंघाड़ा, कुट्टू का आटा एवं मेवे से बनने वाली खाद्य सामग्री का सेवन करते हैं। वहीं आलू और मौसमी फलों की मांग भी बढ़ जाती है। अभी फलों को छोड़ दिया जाए तो बीते सप्ताह 120 रुपये प्रति किलो की दर से मिल रहा सिंघाड़े का आटा अब 140 रुपये प्रति किलो में बिक रहा है। इसी तरह मखाने के दाम में भी 100 रुपये प्रति किलो तक का उछाल आया है। इसके अलावा बादाम, काजू, किशमिश, चिरौंजी आदि के दाम में भी वृद्धि हुई है। दक्षिण भारत से नारियल की भी व्यापारियों ने अच्छी खेप मंगवा ली है। आमतौर पर 10 से 20 रुपये में मिलने वाला नारियल भी 20 से 30 रुपये तक में मिल रहा है। चौक, कटरा, सिविल लाइंस, तेलियरगंज, रानीमंडी, लोकनाथ, कोठापार्चा, अल्लापुर आदि इलाकों में देवी मां को चढ़ने वाली चुनरी, नारियल, कलश की दुकानें सज गईं हैं। कारोबारी प्रमिल केसरवानी के मुताबिक नवरात्र के दौरान फलाहार की सामग्रियों की मांग बढ़ने पर दाम और बढ़ सकते हैं।
विज्ञापन


इस  तरह से बढ़े दाम
वस्तु का नाम    एक अक्तूबर का रेट    सात अक्तूबर का रेट
मखाना    600-700    700-800
सिंघाड़ा    100-120    120-140
कुट्टू का आटा    130-140    140-150
मूंगफली    85-90    90-100
साबूदाना    80-90    90-100
काजू    820-850    850-900
किशमिश    320-360    350-380
चिरौंजी    900-990    900-1000
नारियल    15-20    20-30 (प्रतिनग)
गरी गोला    220-240    230-250
नोट...सभी के रेट  प्रतिकिग्रा में हैं।

नवरात्र आते-आते अमूमन मुंडेरा मंडी में सेब, केला आदि के दाम काफी बढ़ जाते थे, लेकिन इस बार सेब और केला की फसल अच्छी होने से बाजार में इनकी भरमार है। थोक मंडी में हिमाचली और कश्मीरी सेब 60 से 80 रुपये प्रतिकिलो बिक रहा है, जबकि फुटकर मार्केट में सेब का अधिकतम दाम सौ रुपये प्रतिकिलो है। एजी ऑफिस मंडी में सेब जरूर 120 रुपये किलो तक है। मुंडेरा मंडी फल सब्जी व्यापार मंडल महासंघ के अध्यक्ष सतीश कुशवाहा का कहना है कि इस बार केला भी मंडी में खूब आ रहा है। मंडी में तो 20 से 25 रुपये प्रतिदर्जन इसका दाम है। वहीं शहर के अन्य इलाकों में केला 40 से 50 रुपये दर्जन पर पिछले कई दिनों से टिका हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed