फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Decorated with images of Kanha Bldau Slori

कान्हा बलदाऊ की छवियों से सजा सलोरी

Sun, 04 Sep 2016 02:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sun, 04 Sep 2016 02:42 AM IST
विज्ञापन
Decorated with images of Kanha Bldau Slori
allahabad
इलाहाबाद। दशहरे से पहले शनिवार को सलोरी के मेले के साथ शहर में दधिकांदो उत्सव की शुरुआत हुई। हाथी पर चांदी के हौदे पर सवार होकर कान्हा-बलदाऊ की छवियों के साथ दल निकला तो दोनों भाइयों को देखने के लिए लोग उमड़े। बैंडबाजा, ध्वजा-पताका, हाथी घोड़े के साथ आकर्षक झांकियां भी दल में शामिल रहीं। प्राचीन शिवमंदिर से शुरू हुई शोभायात्रा सलोरी के मुख्य मार्ग से होते हुए गोविंदपुर तिराहा, रामचंद्रपुरम तिराहा, शुक्ला मार्केट, ईश्वर शरण पुलिस चौकी, शुतुरखाना, पहलवान वीर बाबा, ईसाई बस्ती, बघाड़ा, सादियाबाद होते हुए जे.पी. चौराहा शिवमंदिर पहुंचकर पूरी हुई। 
विज्ञापन

दल निकलने वाले रास्ते के दोनों किनारे बने मकानों के बारजों से महिलाओं और बच्चों ने कान्हा बलदाऊ की मोहक छवियों को निहारा। दल से पहले प्राचीन शिवमंदिर पर दधिकांदो मेला कमेटी के अध्यक्ष राकेश शुक्ला की अगुवाई में विधिविधान से पूजा अर्चना की गई। घंटा-घड़ियाल शंखनाद के बीच दोनों भाइयों की आरती उतारी गई। ‘जय कन्हैया लाल की’ के जयघोष के साथ कान्हा को बड़े भइया बलदाऊ के साथ सजे हाथी पर बिठाया गया। 
विज्ञापन

पूरे मेला क्षेत्र में गजब की रौनक रही। पटरी पर सजी दुकानों पर बच्चों, महिलाओं ने जरूरत की चीजें खरीदीं। सड़क की पटरियों पर सजी दुकानों पर घरेलू उपयोग से लेकर मनोरंजन का पूरा समान मौजूद था। बच्चों के साथ बड़ों ने भी मेले का आनंद लिया। शोभायात्रा में प्रभात चंद्र शुक्ला, लल्ला भारतीय, सेवाराम निषाद, महामंत्री नवीन शुक्ला, उप संरक्षक ब्रह्मप्रकाश शुक्ला, पप्पू पाल, हरिहरानंद शुक्ला आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


संदेश देती रहीं लीला चौकियां
लीला चौकियों में भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीला की प्रस्तुतियों के अतिरिक्त अन्य प्रसंगों के माध्यम से सामाजिक सरोकारों का संदेश दिया गया। लीला चौकियों में बेटियों की सुरक्षा, शहर के पर्यावरण को बचाने के लिए अधिक से अधिक पौधरोपण, गंगा यमुना को प्रदूषण मुक्त रखने का संदेश प्रसारित किया जाता रहा। 

नौटंकी ने बांधा समां, लोग जुटे 
 चांदपुर चौराहे पर भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं पर आधारित नौटंकी की प्रस्तुति हुई। इसे देखने के लिए देर रात तक लोगों की भीड़ डटी रही। नौटंकी लोगों के आकर्षक का केंद्र रही। लोगों ने देर रात तक इसका लुत्फ उठाया। 

 दंगल में मुकेश बने विजेता
0 गंगेश्वर शिवमंदिर कैलाशपुरी में हुए दंगल में झूंसी के मुकेश विजेता रहे। उनके भिड़ने के लिए किसी भी पहलवान ने दमखम नहीं दिखाया। कमेटी ने उन्हें प्रथम घोषित कर शील्ड सौंपी। दूसरे स्थान पर झूंसी के जितेंद्र  यादव, तीसरे स्थान पर बनारस के त्रिवेंद्र कुमार रहे।दंगल में 140 पहलवानों ने हिस्सा लिया। इस अवसर पर अध्यक्ष अमृतलाल यादव, संयोजक रामजी सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। 

 कमिश्नर ने देखी मेले की व्यवस्था
कमिश्नर राजन शुक्ला ने मेला क्षेत्र का निरीक्षण किया और नगर आयुक्त शेषमणि पांडेय को अभियान चलाकर सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने मेला क्षेत्र में ब्लीचिंग पाउडर, चूने का पर्याप्त मात्रा में छिड़काव कराने के निर्देश भी दिए। 


 सुलेमसराय में दधिकांदो मेला आज
 दधिकांदो मेला की दूसरी कड़ी में रविवार को सुलेमसराय में दधिकांदो मेले की धूम होगी। महामंत्री सुभाष केसरवानी के मुताबिक तैयारी पूरी है। कान्हा के दल में सबसे आगे भगवान गणेश एवं बजरंगली की प्रतिमाएं होंगी। हाथी पर रखे चांदी हौदे पर भगवान श्रीकृष्ण और बलदाऊ विराजेंगे। शोभायात्रा में 5 हाथी, 11ऊंट, 21घोड़े एवं दो दर्जन लीला चौकियां होंगी।  चौफटका से लेकर मुंडेरा तक तकरीबन सात किलोमीटर लंबे रास्ते पर मेले में आकर्षक लाइट्स, कई तरह के झूले लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed